नई दिल्ली। आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब पूरी तरह से फिट हो गये हैं और आईपीएल सत्र से टीम में वापसी को तैयार हैं। ऋषभ अब तक के अपने करियर में टेस्ट प्रारूप में तो खासे सफल रहे हैं, पर सीमित ओवरों के प्रारूप में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली है। इसी को देखते हुए अब वह पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuraj Singh) के पास टिप्स लेने पहुंचे हैं। युवराज ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी टिप्स दी थी, जिससे आज ये दोनों ही टी20 प्रारूप में छाये हुए हैं।
सीमित ओवरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा
हाल के दिनों में भारतीय टीम (India Team) के पास एक से बढ़कर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसे देखते हुए ऋषभ का मुकाबला संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन से भी है। वहीं एकदिवसीय में केएल राहुल जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है। ऐसे में ऋषभ के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में अपनी जगह पक्की करना आसान नहीं होगा। उनकी वापसी तभी हो सकती है, जब वे कुछ अलग करके दिखाएं।
टेस्ट में शानदार, लेकिन टी20 से दूर
टेस्ट क्रिकेट में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों में इस समय ऋषभ का नाम है, लेकिन वह जानते हैं कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह टी20 टीम से कोसों दूर हैं। इसके अलावा एकदिवसीय में भी वह टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं।
अन्य पढ़े: Trump trade : ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?
युवराज के साथ कर रहे बल्लेबाजी पर काम
इसी कारण उन्हें युवराज के पास जाना पड़ा है। हाल ही में ऋषभ युवराज सिंह के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काम करते नजर आए, ताकि आगामी आईपीएल और सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Read More :