తెలుగు | Epaper

Jharkhand: स्कूल में आयी बाढ़! पानी के बीच फंसे 162 बच्चे, छत पर चढ़े बच्चे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Jharkhand: स्कूल में आयी बाढ़! पानी के बीच फंसे 162 बच्चे, छत पर चढ़े बच्चे

जमशेदपुर जिले में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिले के कोवली थाना अंतर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में पानी भर गया. जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे फंस गये. विद्यालय (School) में भरे पानी के बीच 162 बच्चे फंस गये.

जमशेदपुर : बीते कुछ दिनों से झारखंड में भारी बारिश हो रही है. कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही है. इधर जमशेदपुर जिले में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिले के कोवली थाना अंतर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में पानी भर गया. जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे फंस गये.

पानी के बीच फंसे 162 बच्चे

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. इसी बीच लव कुश आवासीय विद्यालय में जलजमाव से बाढ़ की स्थिति बन गयी. विद्यालय में भरे पानी के बीच 162 बच्चे फंस गये. हालांकि गनीमत रही कि जमशेदपुर पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और विद्यालय में फंसे बच्चों का रेस्क्यू करना शुरू किया. सभी 162 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनके परिजनों को सौंप दिया.

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक राज्यभर में भारी वर्षा की संभावना है. इसके मद्देनजर कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान कई जिलों में हल्की, तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश होगी.

Read more : Delhi : NCR में 50 दुकानों पर चला बुलडोजर, दिल्ली में आप का हल्ला बोल

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870