తెలుగు | Epaper

Maharashtra : सुरंग परियोजना में 3000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : सुरंग परियोजना में 3000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा में विपक्षी दलों ने सुरंग (टनल) परियोजना को लेकर सरकार पर 3000 करोड़ (3000 crore) रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इस परियोजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया गया है।

महाराष्ट्र Maharashtra में चल रहे विधानसभा और विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर ठाणे सुरंग परियोजना में 3,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही, सोयाबीन किसानों को भुगतान न किए जाने पर सदन में हंगामा किया है। 

Maharashtra विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र सोमवार से चल रहा है। इस दौरान सदन में विपक्षी पार्टियां सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं। साथ ही, विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध करने के लिए सदन से वॉकआउट करते हुए नजर आएं। 

सुरंग परियोजना में 3000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप 

विपक्ष ने ठाणे सुरंग परियोजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी विधायकों ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस परियोजना में 3,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया और एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ देने का दावा किया।

विपक्ष ने की नारेबाजी 

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने मई में इस सुरंग परियोजना की निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। जब अयोग्य ठहराई गई कंपनी एलएंडटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। महा विकास अघाड़ी के विधायक और विधान परिषद सदस्य विधान भवन की सीढ़ियों पर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई के डर से अनुबंध रद्द करने का आरोप लगाया।

विपक्षीय नेता अंबादास दानवे (शिवसेना उद्धव गुट), कांग्रेस के सत्यजीत पाटिल और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल इस प्रदर्शन में शामिल हुए। दानवे ने कहा कि इस परियोजना के बारे में गंभीर चिंताएं जताए जाने के बावजूद सरकार इस पर जोर देती रही। यह केवल तकनीकी चूक नहीं है। बल्कि 3,000 करोड़ रुपये का घोटाला है, जिसे महाराष्ट्र की जनता नजरअंदाज नहीं कर सकती।

मेघा कंपनी से चुनाव में सरकार को मिली थी फंडिंग- पाटिल 


कांग्रेस नेता सत्यजीत पाटिल ने आरोप लगाया कि ठेका जीतने वाली कंपनी चुनावी बांड की प्रमुख दाता रही है। उन्होंने कहा कि यह महज संयोग नहीं है। सरकार उसी कंपनी को फायदा पहुँचा रही है, जिससे उसे फंडिंग मिली। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बुनियादी सवाल उठते हैं। पाटिल ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नामक कंपनी को दिए गए सभी ठेकों की तत्काल समीक्षा की मांग की।  विपक्ष का आरोप है कि यह कंपनी राज्य सरकार की पसंदीदा ठेकेदार बन गई है।

Read Also: Maharashtra : संघर्ष की मिसाल, जब मजबूरी में पति बना बैल

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News :  उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

Latest News : उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

News Hindi : सदा रहने वाला ही सनातन : शंकराचार्य

News Hindi : सदा रहने वाला ही सनातन : शंकराचार्य

Hindi News: अमित शाह; “PM मोदी का जीवन सेवा को समर्पित

Hindi News: अमित शाह; “PM मोदी का जीवन सेवा को समर्पित

Hindi News: गोरखपुर NEET छात्र हत्याकांड; मुख्य आरोपी रहीम का एनकाउंटर

Hindi News: गोरखपुर NEET छात्र हत्याकांड; मुख्य आरोपी रहीम का एनकाउंटर

Hindi News मेरठ में रामभद्राचार्य की रामकथा का विवाद: गाजियाबाद के कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख रुपये अटके

Hindi News मेरठ में रामभद्राचार्य की रामकथा का विवाद: गाजियाबाद के कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख रुपये अटके

Hindi News : मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा; जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Hindi News : मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा; जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Latest News : राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई

Latest News : राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई

Latest News  :  PM मोदी का बचपन, साहस, करुणा और जिज्ञासा भरा सफर

Latest News : PM मोदी का बचपन, साहस, करुणा और जिज्ञासा भरा सफर

Breaking News Supreme: धर्मांतरण कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस

Breaking News Supreme: धर्मांतरण कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस

Hindi News वक्फ संशोधन बिल: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा ?

Hindi News वक्फ संशोधन बिल: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा ?

Hindi News: नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी को ऐसे दी बधाई

Hindi News: नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी को ऐसे दी बधाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870