PG doctor suicide : सरकारी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई पीजी एनेस्थीसिया छात्रा दीपिका बत्तुला मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सीनियर डॉक्टर अमर सहस रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम संबंध बना विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार हैदराबाद के अमर सहस रेड्डी और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की दीपिका पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अमर ने अपनी एमबीबीएस बैचमेट से शादी तय कर ली थी।
मौत से पहले लंबी फोन कॉल
दीपिका की मौत से पहले रात 10:40 से 12:30 बजे तक दोनों के बीच लंबी फोन बातचीत हुई थी। उसी दौरान अमर ने शादी से इंकार कर दिया।
Read Also :भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया
ओवरडोज इंजेक्शन से मौत
फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने ऑपरेशन (PG doctor suicide) थिएटर में इस्तेमाल होने वाला एनेस्थीसिया इंजेक्शन अधिक मात्रा में लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :