తెలుగు | Epaper

USA: 6 माह में 6 बार ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, जंग फिर भी नहीं हुई खत्म

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA: 6 माह में 6 बार ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, जंग फिर भी नहीं हुई खत्म

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को फोन पर बात की। जनवरी में ट्रंप के फिर राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं ने छठी बार बातचीत की। रूस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने यूक्रेन, ईरान और अमेरिका-रूस (America- Russia) संबंधों सहित कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान पुतिन ने साफ किया कि रूस, यूक्रेन वॉर की असल वजह को खत्म करके ही रहेगा।

ट्रंप ने यूक्रेन वॉर जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया

उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन (Ukraine) के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेन को नाटो में शामिल होने जिद छोड़नी होगी और 2022 के बाद रूस ने जिन इलाकों पर कब्जा किया है उन्हें मान्यता देनी होगी। पुतिन के सीनियर एडवाइजर यूरी उशाकोव ने बताया कि ट्रंप ने यूक्रेन वॉर जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, पुतिन ने बातचीत के जरिए जंग का हल ढूंढने की कोशिश कर जोर दिया।

ट्रम्प-पुतिन ने 6 महीने में 6 बार बातचीत की पहली बातचीत (12 फरवरी 2025) को ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच पहली आधिकारिक बातचीत हुई। इसमें यूक्रेन, मिडिल ईस्ट, एआई और एनर्जी जैसे मुद्दों पर बात हुई। दूसरी बातचीत (18 मार्च 2025) को हुई इसमें यूक्रेन में युद्धविराम, एनर्जी इन्फ्रा पर हमले रोकने और ब्लैक सी में समुद्री युद्धविराम जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। तीसरी बातचीत (19 मई 2025) को हुई इसमें ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन पुतिन ने तत्काल युद्धविराम से इंकार किया। रूस ने एनर्जी इन्फ्रा पर हमले रोकने की सहमति दी।

रूसी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा हुई

चौथी बातचीत (4 जून 2025) को यूक्रेन के रूसी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि इस बातचीत से तुरंत शांति नहीं आएगी। पांचवीं बातचीत (14 जून 2025) को बातचीत में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, यूक्रेन युद्ध, और ईरान के साथ परमाणु समझौते पर चर्चा हुई। पुतिन ने ट्रम्प को जन्मदिन की बधाई भी दी।

3 जुलाई को पुतिन ने यूक्रेन जंग की असल वजह खत्म करने पर जोर दिया

छठी बातचीत (3 जुलाई 2025) को पुतिन ने यूक्रेन जंग की असल वजह खत्म करने पर जोर दिया, जिसमें यूक्रेन का नाटो में शामिल होने का विरोध शामिल था। ट्रम्प ने युद्धविराम की कोशिश की। पुतिन के साथ बातचीत के बाद ट्रम्प ने कहा कि मैंने पुतिन के साथ काफी लंबी बातचीत थी। हमने ईरान सहित कई मुद्दों पर बात की। हमने यूक्रेन युद्ध के बारे में भी बात की। मैं इस बातचीत से खुश नहीं हूं। आज उनके साथ बातचीत में कोई बड़ा डेवलपमेंट नहीं हुआ।

Read more : USA: आखिरकार अब कबाड़ बन ब्रिटेन लौटेगा एफ-35बी फाइटर जेट

पश्चिम एशिया युद्ध का असर, भारत में यूरिया प्लांट बंद

पश्चिम एशिया युद्ध का असर, भारत में यूरिया प्लांट बंद

ईरान का ‘मोजेक डिफेंस’

ईरान का ‘मोजेक डिफेंस’

पत्नी की हत्या का आरोपी फरार, 9.2 करोड़ का इनाम

पत्नी की हत्या का आरोपी फरार, 9.2 करोड़ का इनाम

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, नेताओं की सैलरी कट

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, नेताओं की सैलरी कट

Middle East Tensions- ब्रिटिश एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द, अबू धाबी सेवा सालभर बंद

Middle East Tensions- ब्रिटिश एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द, अबू धाबी सेवा सालभर बंद

Iran War- ड्रोन अटैक के बाद UAE की रुवैस रिफाइनरी ठप, तेल सप्लाई पर संकट

Iran War- ड्रोन अटैक के बाद UAE की रुवैस रिफाइनरी ठप, तेल सप्लाई पर संकट

Iran War- ट्रम्प की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, बोला- धमकियों से नहीं डरते

Iran War- ट्रम्प की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, बोला- धमकियों से नहीं डरते

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मिडिल ईस्ट जंग का असर

मिडिल ईस्ट जंग का असर

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870