తెలుగు | Epaper

Sports: केवल भारतीय पासपोर्ट रखने वाले खिलाड़ी ही कर सकते हैं देश का प्रतिनिधित्व

digital
digital
Sports: केवल भारतीय पासपोर्ट रखने वाले खिलाड़ी ही कर सकते हैं देश का प्रतिनिधित्व

सरकार का रुख सकारात्मक इरादा दर्शाता है: एआईएफएफ

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के सरकार के रुख को उचित माना है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए ‘उम्मीद की किरण’ है, लेकिन उन्होंने नीति को लागू करने में आने वाली कठिनाइयों को भी रेखांकित किया। नई खेलो भारत नीति (National Sports Policy) को एक जुलाई को कैबिनेट की मंजूरी मिली और यह सरकार के पहले के रुख से अलग होने का संकेत देती है कि केवल भारतीय पासपोर्ट रखने वाले खिलाड़ी ही देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

ओसीआई कार्ड वाले खिलाड़ी को शामिल करने की मांग

चौबे ने एक बयान में कहा, ‘‘जब राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन की बात आती है तो नीति में एक ऐसी बात है जिस पर हमने सक्रिय रूप से काम किया है जो भारत की प्रवासी प्रतिभाओं तक पहुंच की है। मुझे खुशी है कि नीति में इसका संदर्भ शामिल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सकारात्मक बयान है। एआईएफएफ फीफा और सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय टीम को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेगा। ’’चौबे ने कहा, ‘‘कुछ वर्षों से राष्ट्रीय टीम में ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया – भारतीय मूल के नागरिक) कार्ड वाले खिलाड़ियों को शामिल करने की मांग उठ रही है।

खिलाड़ी

खेल से बढ़ते हैं भावनात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध

हमने देखा है कि वियतनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, हांगकांग, सिंगापुर, मध्य पूर्वी देश और यूरोप के देश अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए दोहरी नागरिकता वाले खिलाड़ियों का लाभ उठाते हैं। ’’वर्ष 2008 में ओसीआई कार्ड धारकों के देश का प्रतिनिधित्व करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिससे कई खिलाड़ियों को भारत के विकास में योगदान करने से रोक दिया गया। खेलो भारत नीति के 20 पन्ने के दस्तावेज में कहा गया है कि खेल भारतीय प्रवासियों और देश के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर सकते हैं जिससे भावनात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध बढ़ते हैं।

Read More : Bihar: लालू यादव और नीतीश कुमार के जंगल राज में कोई अंतर नहीं: प्रशांत किशोर

IPL 2026 में SRH कप्तान को लेकर अपडेट

IPL 2026 में SRH कप्तान को लेकर अपडेट

KKR को दोहरा झटका

KKR को दोहरा झटका

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870