नई दिल्ली। ईरान युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस (LPG Gas) की कीमत, बुकिंग नियम और सप्लाई व्यवस्था में सख्त बदलाव किए हैं। सरकार का कहना है कि ऊर्जा संसाधनों का संतुलित उपयोग अब जरूरी हो गया है, ताकि देशभर में गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7% तक वृद्धि
केंद्र सरकार ने 7 मार्च से 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 7 फीसदी बढ़ा दी है। अब यह सिलेंडर करीब 965 रुपए में उपलब्ध होगा। उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को 300 रुपए की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलेगी, जिससे उन्हें सिलेंडर करीब 550 रुपए में पड़ेगा।
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल गए
सरकार ने बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा बुक नहीं किया जा सकता। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बुकिंग के बीच गैप 45 दिन कर दिया गया है। डिलीवरी अब 2.5 दिन में होनी चाहिए। एक परिवार साल में 15 सिलेंडर बुक कर सकता है, जिनमें 12 सब्सिडाइज़्ड हैं।
पाइप गैस वाले घरों में एलपीजी पर रोक
पीएनजी पाइपलाइन वाले घरों में अब एलपीजी सिलेंडर (LPG Cyliender) नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने गैस कंपनियों को निर्देश दिया है कि ऐसे घरों को नया सिलेंडर न दिया जाए और पुराने कनेक्शन भरकर न दिया जाए। जरूरत पड़ने पर ग्राहक अपनी मर्जी से पुराना कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य: गैस की समान आपूर्ति
केंद्र सरकार का कहना है कि ये कदम ग्रामीण और गरीब परिवारों तक एलपीजी सिलेंडर पहुँचाने के लिए उठाए गए हैं। खासकर उन जगहों पर जहां पाइप गैस पहुंच चुकी है, वहां सिलेंडर की संख्या कम कर दी गई है।
अन्य पढ़े: IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद
आम जनता के सवाल और चुनौतियां
हालांकि नियम लागू होने के बावजूद आम लोगों में चिंता है कि अगर कभी पाइप गैस की सप्लाई बाधित हो जाए तो खाना पकाने का दूसरा विकल्प क्या होगा। गैस एजेंसियां अपने ग्राहकों के डेटा पर नजर रख रही हैं और नई व्यवस्था के अनुसार वितरण को मैनेज कर रही हैं।
Read More :