తెలుగు | Epaper

Success : सफलता का रास्ता अनुभव से होकर गुजरता है

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Success : सफलता का रास्ता अनुभव से होकर गुजरता है

काम भले ही तुरंत फल न दे, पर सीख हमेशा मिलती है

  • हर प्रयास हमें कुछ नया सिखाता है
  • गलतियाँ ही भविष्य की मजबूत नींव बनती हैं
  • असफलता भी अनुभव का ही रूप है

Success : नब्बे के दशक की तुलना में आज के दौर में बहुत (Discipline) अनुशासन है। अब किसी का इंतजार नहीं होता। आप आते हैं, अपना काम खत्म करते हैं और चले जाते हैं। ये अच्छी बात है, लेकिन पहले एक अलग तरह की सहजता होती थी। हम मेकअप करके सेट पर बैठे होते और दूसरी तरफ डायलॉग लिखे जा रहे होते। जब हम पूछते तो कहा जाता कि दो मिनट, बस पूरा कर रहे हैं

उसमें एक तरह की स्पॉन्टेनिटी (Spontaneity) थी। आज सब कुछ प्लान्ड और कैलकुलेटेड है। पहले कोई प्रोजेक्ट जुनून से चलता था। उतार-चढ़ाव होते थे, कभी शूटिंग किसी वजह से रुक जाती, फिर एक साल बाद शुरू होती। इस बीच कभी गहने खो जाते, तो वैसा ही कुछ पहन लेते। कमरे में अलग ईयररिंग पहनकर जाते और बाहर किसी और के साथ निकलते। ये सब माफ था, क्योंकि लोग सिनेमा से प्यार करते थे। जब मैंने शुरुआत की थी, तब इंडस्ट्री पूरी तरह पुरुष प्रधान थी।

हर कदम, हर चुनौती को सीखने का अवसर मानिए

Success : सेट पर महिलाएं सिर्फ मैं, मेरी हेयरड्रेसर और फिल्म में महिला किरदार निभाने वाली अदाकाराएं। आज जब मैं किसी सेट पर जाती हूं, तो हर डिपार्टमेंट में महिलाएं दिखती हैं, चाहे फोटोग्राफी हों या मेकअप आर्टिस्ट। आज कैमरे के पीछे भी महिलाएं हैं, निर्देशक हैं और उनके पास अब बहुत ताकत है। आज जब आप नए लोगों के साथ काम करते हैं तो ऐसा नहीं है कि पहले से कुछ कम हुआ है। उनके साथ अलग बातें हैं। काम करने से कुछ मिले ना मिले, हमेशा नया अनुभव तो मिलता ही है।

मैं इसे ही असली कमाई मानती हूं। आज जेन-जी को बहुत कुछ पता है। वे अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करते हैं और दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, ये भी देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया उनके लिए बहुत अहम है। उनसे जुड़ना अच्छा लगता है। उनसे सीखने को मिलता है। मेरे बच्चे भी बहुत कुछ जानते हैं। वे फिल्म देखते हैं और पूरी डिटेल में एनालिसिस करते हैं।

मैं सोचती हूं ये सब मेरे दिमाग में क्यों नहीं आया?

Success : आजकल कमाई के कई रास्ते हैं…पहले हम सिर्फ एक्टिंग करते थे। धीरे-धीरे विज्ञापन आए और कलाकारों ने कमाई के दूसरे तरीके खोज लिए। अब फिल्मों को प्रमोट करने के अलावा, अपने निजी फायदे के लिए कई काम करने पड़ते हैं। आप हमेशा अपने दर्शकों के संपर्क में रहते हैं। उनसे सीधे कुछ कहना है, तो आपके पास जरिया होता है। इसमें अच्छी-बुरी, दोनों बातें हैं। अपनी जिंदगी को कैसे मैनेज करना है, ये आप पर निर्भर है। आपके पास विकल्प हैं, उन्हें इस्तेमाल करना आना चाहिए।

यह विश्वास रखें कि आप कुछ भी कर सकते हैं

वुमन एम्पॉवरमेंट तभी होगा जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ दें। मैं इस पर पूरा भरोसा रखती हूं। मैं महिलाओं का भविष्य तभी देखती हूं जब ये समर्थन होगा। मेरे जीवन की अन्य महिलाओं ने मेरा साथ दिया। मेरी मां और मेरी सास ने हमेशा सपोर्ट किया और हौसला दिया। इसी वजह से मैं बाहर जाकर अपना बेस्ट कर पाती हूं। जब आपको परिवार का साथ मिलता है, तभी आप अच्छा काम कर सकते हैं। मजबूत महसूस करना और यह विश्वास रखना जरूरी है कि आप कुछ भी कर सकते हैं।

सफलता का मार्ग क्या है?

अपने लक्ष्य निर्धारित करें, विकास की सोच विकसित करें, निरंतर कार्य करें, असफलताओं से सीखें, मज़बूत रिश्ते बनाएँ, निरंतर सुधार करें, दृढ़ और दृढ़ रहें, और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएँ। इन सिद्धांतों को अपनाकर, आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं और अपने लक्ष्य, चाहे वे कुछ भी हों, प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन में सफलता का मार्ग कैसे प्राप्त होता है?

  • लक्ष्य: सफलता के लिए पहले अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करें। …
  • मेहनत: सफलता के लिए मेहनत करना अवश्यक है। …
  • सकारात्मक सोच: सकारात्मक सोच सफलता की राह में एक महत्वपूर्ण दलील है। …
  • निष्ठा: सफलता के लिए निष्ठा बहुत महत्वपूर्ण है।

अन्य पढ़ें: Success Story: वर्दी पहनी, अन्याय से लड़ीं जानें DSP श्रेष्ठा ठाकुर की सफलता की कहानी

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870