తెలుగు | Epaper

Haryana : गूगल बॉय कौटिल्य पंडित को मिली 25 लाख की स्कॉलरशिप

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Haryana : गूगल बॉय कौटिल्य पंडित को मिली 25 लाख की स्कॉलरशिप

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का अवसर

मशहूर कौटिल्य पंडित (Kautilya Pandit) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए ₹25 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। यह स्कॉलरशिप न केवल उनकी प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि देश के युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

अल्प आयु में असाधारण ज्ञान के धनी

हरियाणा से हैं और उन्हें बहुत कम उम्र में ही असाधारण ज्ञान के लिए (Google Boy) “गूगल बॉय” कहा जाने लगा। वे भूगोल, इतिहास, करेंट अफेयर्स जैसे विषयों पर इतनी गहराई से जानकारी रखते हैं कि विशेषज्ञ भी चकित रह जाते हैं

कौन हैं कौटिल्य?

5 साल की उम्र में दुनियाभर के देशों की कैपिटल, करेंसी, जनसंख्या और भौगोलिक जानकारी को अच्छे से याद कर लिया था। जिसके चलते वह गूगल बॉय के तौर पर मशहूर हो गए। उन्हें अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी बुलाया गया था और कई न्यूज चैनल्स पर उनका इंटरव्यू भी हुआ था। 

अब कौटिल्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 12वीं पास के बाद अब इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करेंगे। कौटिल्य महज 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI फॉर ह्यूमैनिटी में रिसर्च करेंगे।

कौटिल्य ने हालही में जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज की ओर से अगस्त में ही कौटिल्य को ऑफर मिला है। उनकी डिग्री की शुरुआत अक्टूबर से होगी। इसके साथ ही उन्हें 25 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली है।

कौटिल्य ने बताया कि मैं बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं कि मैं एक विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए जा रहा हूं। भौतिक विज्ञान शुरू से ही मेरा रुचिकर विषय रहा है। आगे चलकर मैं ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI फॉर ह्यूमैनिटी में रिसर्च करना चाहता हूं।

पढ़ाई पूरी होने के बाद देश और मानवता की सेवा करे कौटिल्य: पिता

कौटिल्य Kautilya Pandit के पिता सतीश ने कहा कि जब कभी भी बच्चे अच्छा करते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी पेरेंट्स को ही होती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी बच्चे के अंदर जिज्ञासा शक्ति है तो उसके अंदर बुद्धिमानी और रुचि अपने आप पैदा हो जाती है।

पिता बताते हैं कि कौटिल्य Kautilya Pandit की प्रतिभा को निकालने में परिवार सहित अन्य बहुत से लोगों का योगदान रहा है। करियर के बारे में कौटिल्य को ही सोचना है लेकिन हम यह उम्मीद करेंगे कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने देश और मानवता की सेवा करें।

गूगल बॉय कौटिल्य पंडित की उम्र कितनी है?

15 साल का कौटिल्य पंडित एक प्रतिभाशाली बालक है, जिसे “गूगल बॉय” नाम दिया गया है।

कौटिल्य पंडित इतना बुद्धिमान क्यों थे?

फोटोग्राफिक याददाश्त रखने वाले कौटिल्य के बारे में कहा जाता है कि वह जो चीज़ एक बार देख ले या पढ़ ले, वो उसे याद रह जाती है. उसका आईक्यू 130 के करीब माना जाता है, जो उसकी उम्र के बच्चों की तुलना में बहुत ज़्यादा है. कौटिल्य की इस प्रतिभा का पता तब चला था जब उसकी टीचर ने एटलस समझने और सीखने को दिया था.

अन्य पढ़ें:

Latest News : UP सरकार ने बदला विवाह पैकेज

Latest News : UP सरकार ने बदला विवाह पैकेज

Latest Hindi News : खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

Latest Hindi News : खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

Latest Hindi News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की पीएम मेलानी ने की सराहना

Latest Hindi News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की पीएम मेलानी ने की सराहना

Breaking News: Decision: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Breaking News: Decision: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Latest Hindi News : विसंगतियों के आधार पर बरी नहीं होंगे आरोपी : सुप्रीम कोर्ट

Latest Hindi News : विसंगतियों के आधार पर बरी नहीं होंगे आरोपी : सुप्रीम कोर्ट

News Hindi : विश्वकर्मा जयंती पर 12 हजार कारीगरों को दिया गया टूलकिट

News Hindi : विश्वकर्मा जयंती पर 12 हजार कारीगरों को दिया गया टूलकिट

Latest Hindi News : कर्नाटक में बैंक कर्मियों को बांधकर 58 किलो सोना व 8 करोड़ नगदी लूटे

Latest Hindi News : कर्नाटक में बैंक कर्मियों को बांधकर 58 किलो सोना व 8 करोड़ नगदी लूटे

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने बाघों के शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर केंद्र से पूछा

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने बाघों के शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर केंद्र से पूछा

Hindi News:  दिल्ली एनसीआर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम हिदायत, कुछ करो…

Hindi News: दिल्ली एनसीआर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम हिदायत, कुछ करो…

News Hindi : यूपी की आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी

News Hindi : यूपी की आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News :  उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

Latest News : उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870