తెలుగు | Epaper

International : नेपाल में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग, 9 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
International : नेपाल में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग, 9 की मौत

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandoo) में सोमवार को सोशल मीडिया (Social Media) बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात काबू से बाहर होने पर सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की, जिसमें 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल के कार्यकारी निदेशक मोहन चंद्र रेग्मी ने मृतकों की पुष्टि की है।

संसद परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ काबू से बाहर हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि कई घायल युवाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

काठमांडू में कर्फ्यू लागू

स्थिति बिगड़ने पर काठमांडू जिला प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया।

  • शुरुआत में कर्फ्यू केवल बनेश्वर के कुछ हिस्सों में लगाया गया था।
  • बाद में इसे राष्ट्रपति निवास (शीतल निवास), उपराष्ट्रपति निवास (लैंचौर), सिंह दरबार, प्रधानमंत्री आवास और महाराजगंज जैसे संवेदनशील इलाकों तक बढ़ा दिया गया।
  • मुख्य जिला अधिकारी छबिलाल रिजाल ने आदेश जारी कर दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया।
  • इस दौरान आवाजाही, सभाएं और प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

क्यों भड़के युवा?

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा मुख्य रूप से सरकार के हालिया फैसले को लेकर है।

  • नेपाल सरकार ने पिछले शुक्रवार से फेसबुक, यूट्यूब, एक्स (पूर्व में ट्विटर) समेत 26 बिना रजिस्टर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी है।
  • इस बैन के कारण लाखों यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
  • युवाओं का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की बजाय जनता की आवाज दबा रही है

Read More :

Russia :  भूकंप के फिर जबरदस्त झटके, 7.4 की तीव्रता से हिली धरती

Russia : भूकंप के फिर जबरदस्त झटके, 7.4 की तीव्रता से हिली धरती

‘Wonderful dinner’ with Trump after Israeli attack: कतर के पीएम शेख मोहम्मद की टिप्पणी

‘Wonderful dinner’ with Trump after Israeli attack: कतर के पीएम शेख मोहम्मद की टिप्पणी

NEPAL : तोड़फोड़ के बाद अब प्रशासन कर रहा क्षति का आकलन की तैयारी

NEPAL : तोड़फोड़ के बाद अब प्रशासन कर रहा क्षति का आकलन की तैयारी

Another strong earthquake hits Russia: कमचटका क्षेत्र में 7.4 की तीव्रता से धरती हिली, सुनामी का खतरा मंडराया

Another strong earthquake hits Russia: कमचटका क्षेत्र में 7.4 की तीव्रता से धरती हिली, सुनामी का खतरा मंडराया

Nepal PM Sushila Karki: पति का 30 लाख वाला प्लेन हाईजैक कांड

Nepal PM Sushila Karki: पति का 30 लाख वाला प्लेन हाईजैक कांड

Israel: यरुशलम होटल में चाकूबाजी से हड़कंप

Israel: यरुशलम होटल में चाकूबाजी से हड़कंप

UP News: कवि विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक ‘श्रेष्ठ काव्य’ का दोहा (क़तर) में विमोचन

UP News: कवि विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक ‘श्रेष्ठ काव्य’ का दोहा (क़तर) में विमोचन

International : श्रीलंका-बांग्लादेश जेन-जी अब खुलकर सरकारों को दे रहे चुनौती

International : श्रीलंका-बांग्लादेश जेन-जी अब खुलकर सरकारों को दे रहे चुनौती

Nepal: नेपाल की सियासत में रातों-रात पलटी बाज़ी, सुशीला कार्की PM की रेस में सबसे आगे

Nepal: नेपाल की सियासत में रातों-रात पलटी बाज़ी, सुशीला कार्की PM की रेस में सबसे आगे

Japan: आधुनिक युद्ध में जापान ने दुनिया को छोड़ा पीछे !

Japan: आधुनिक युद्ध में जापान ने दुनिया को छोड़ा पीछे !

Sergio Gor: QUAD बैठक में भारत आ सकते हैं ट्रंप

Sergio Gor: QUAD बैठक में भारत आ सकते हैं ट्रंप

USA : लोग खुद तय करते हैं नैरेटिव : एलन मस्क

USA : लोग खुद तय करते हैं नैरेटिव : एलन मस्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870