తెలుగు | Epaper

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इथेनॉल को लेकर बढ़ते विवाद के बीच विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मेरे दिमाग की ही कीमत हर महीने 200 करोड़ की है। मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है और मैं कभी नीचे नहीं गिर सकता हूं।” उन्होंने साफ किया कि उनकी सभी पहल किसानों के हित के लिए हैं, न कि निजी कमाई के लिए।

बेटे के कारोबार का जिक्र

गडकरी ने बताया कि उनके बेटे ने गोवा (Goa) से 300 कंटेनर मछलियां सर्बिया को सप्लाई कीं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में दूध के प्रोडक्ट की फैक्ट्री लगाई है और अब अबू धाबी सहित कई देशों में कंटेनर भेजता है। उन्होंने कहा कि बेटा आईटीसी के साथ मिलकर 26 चावल मिलें चलाता है। “मुझे पांच लाख टन चावल के आटे की जरूरत पड़ती है, इसलिए मैं उससे आटा खरीद लेता हूं।”

कृषि क्षेत्र में अवसर

गडकरी ने उदाहरण देते हुए कहा कि बिजनेस में रुचि रखने वाले लोग कृषि क्षेत्र में भी बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि मैं ये सब पैसे के लिए कर रहा हूं? मैं कोई दलाल नहीं हूं, ईमानदारी से कमाना जानता हूं।”

किसानों की आत्महत्या पर चिंता

नागपुर में एग्रीकोज वेलफेयर सोसाइटी (Agricose Welfare Society) के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि विदर्भ में किसानों की आत्महत्या उनके लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “विदर्भ में 10 हजार किसानों की आत्महत्या शर्म की बात है। जब तक किसान समृद्ध नहीं हो जाते, हमारे प्रयास जारी रहेंगे।”

बेटे के बिजनेस पर सफाई

गडकरी ने कहा कि वह केवल अपने बेटे को आइडिया देते हैं। “मेरा बेटा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। हाल ही में उसने ईरान से 800 कंटेनर सेब मंगाए और यहां से 100 कंटेनर केले भेज दिए।”

क्या नितिन गडकरी हाइड्रोजन कारों का इस्तेमाल करते हैं?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद जाने के लिए हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया । इस कार का नाम ‘मिराई’ है, जो एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ है भविष्य। हमारे भविष्य का ईंधन हाइड्रोजन है।

1 किलो हाइड्रोजन गैस कार का माइलेज कितना होता है?

भारत में हाइड्रोजन कारों का प्रति किलोग्राम माइलेज कितना है? माइलेज आमतौर पर ड्राइविंग पैटर्न, मॉडल और सड़क की स्थिति के आधार पर अलग-अलग होता है। फिर भी, आप एक किलोग्राम हाइड्रोजन से 250 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं।

Read More :

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870