తెలుగు | Epaper

Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

इंदौर: (Indore) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवरात्रि (Navratri) पर्व के पावन अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में मंगलवार देर रात सम्मिलित हुए। कार्यक्रमों में पहुंचते ही उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में उन्होंने ऐलान किया कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह उनके खातों में अंतरित की जाएगी  

प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति की कामना     

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पारंपरिक धुनों पर मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति एवं नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री (Mohan Yadav) डॉ यादव ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सहअस्तित्व का माध्यम भी है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में सहभागी बने। मंच से कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ यादव सबसे पहले संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी में डालडा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संस्था को कार्यक्रम के आयोजन के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव नागझिरी पर श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए और कहा की हामू खेड़ी टेकरी पर संतो के निवास बनाए जा रहे और उसके उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह उनके खातों में अंतरित की जाएगी।  

डांडिया उत्सव में सम्मिलित हुए सीएम

श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव कालिदास अकादमी में आयोजित नवरंग डांडिया उत्सव में सम्मिलित हुए। इंदौर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की डांडिया उत्सव सहअस्तित्व के भाव का प्रकटीकरण है । उन्होंने कहा की उज्जैन अब मेट्रोपॉलिटन सिटी बन गया है। उज्जैन ,इंदौर ,देवास ,पीथमपुर और शाजापुर के मक्सी को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में डमरू बजाया

भव्य और दिव्य होगा सिंहस्थ 2028

मुख्यमंत्री डॉ यादव कालिदास अकादमी के बाद दशहरा मैदान पर आयोजित श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की माता रानी के आशीर्वाद से उज्जैन का सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा।

अन्य पढ़ें: CM Mohan Yadav के हॉट एयर बैलून में लगी आग: मंदसौर में टला बड़ा हादसा

सिंहस्थ के लिए जिले के चारों ओर सड़कों और रेल मार्ग का जाल बिछाकर श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से प्रश्नोत्तरी पुछ कर सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कार वितरण किया।

लाडली बहन की शुरुआत कब हुई थी?

मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 से की गई थी। मध्य प्रदेश चुनावों में बीजेपी के लिए यह योजना गेमचेंजर साबित हुई है। इस योजना में पहले 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया।

लाडली बेटी योजना 2025 क्या है?

लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12वीं के पश्चात् स्नातक अथवा व्यवसायिक पाठ्यक्रम में (पाठ्यक्रम अवधि न्यूनतम दो वर्ष) प्रवेश लेने पर रूपये 25000/- की प्रोत्साहन राशि दो समान किश्तों में पाठ्यक्रम के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जाएगी । लाड़ली बालिकाओं की उच्च शिक्षा (स्नातक) हेतु शिक्षण शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा ।

अन्य पढ़ें:

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

Latest Hindi News : संघ शताब्दी समारोह : पीएम ने पेश किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

Latest Hindi News : संघ शताब्दी समारोह : पीएम ने पेश किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

Latest Hindi News : Bihar : दीपावली में पटना के लोग करेंगे मेट्रो का आनंद, पीएमओ को पत्र लिखा

Latest Hindi News : Bihar : दीपावली में पटना के लोग करेंगे मेट्रो का आनंद, पीएमओ को पत्र लिखा

Latest News :  नवरात्रि में सपना बना चमत्कार, खेत से निकले दो शिवलिंग

Latest News : नवरात्रि में सपना बना चमत्कार, खेत से निकले दो शिवलिंग

Latest Hindi News : मतदाता सूची पर राजनीति गर्माई, बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल पर बोला हमला

Latest Hindi News : मतदाता सूची पर राजनीति गर्माई, बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल पर बोला हमला

Latest Hindi News : आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह का बयान, हर वार का जवाब देंगे

Latest Hindi News : आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह का बयान, हर वार का जवाब देंगे

News Hindi : सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारे, की मातृ शक्ति की आराधना

News Hindi : सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारे, की मातृ शक्ति की आराधना

Latest Hindi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती

Latest Hindi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती

Latest News : मौलाना तौकीर रजा के दामाद की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Latest News : मौलाना तौकीर रजा के दामाद की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Latest News : पत्रकार राजीव प्रताप की मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Latest News : पत्रकार राजीव प्रताप की मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Latest Hindi News : बरेली हिंसा में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 60 लोग गिरफ्तार, 74 दुकानें सील

Latest Hindi News : बरेली हिंसा में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 60 लोग गिरफ्तार, 74 दुकानें सील

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870