తెలుగు | Epaper

Latest News : शिंदे की दशहरा रैली का बदला ठिकाना

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : शिंदे की दशहरा रैली का बदला ठिकाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Shinde) ने इस साल की शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि इस बार रैली दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान के बजाय गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस रैली में सिर्फ मुंबई महानगर क्षेत्र के शिवसेना कार्यकर्ता ही शामिल होंगे, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों के कार्यकर्ताओं को बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में लगाया जाएगा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि इस साल शिवसेना की (Dussehra Rally) दशहरा रैली मुंबई के आजाद मैदान में नहीं होगी. बल्कि गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए मुंबई और ठाणे के बाहर के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वो मुंबई रैली में न आएं, बल्कि बल्कि अपने अपने जिलों में बाढ़ से परेशान किसानों की मदद करें और उनकी दशहरा दिवाली को अच्छा बनाएं।

‘बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे कार्यकर्ता’

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम शिवसेना की तरफ से लगातार किसानों को मदद भेज रहे है. उन्यही कारण है कि हमने आज़ाद मैदान से रैली कार्यक्रम नेस्को सेंटर में शिफ्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ और बारिश का असर है, वहां के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वो मुंबई न आएं दशहरा रैली में सिर्फ मुंबई के शिवसैनिक शामिल होंगे।

‘किसानों की मदद कर रही शिवसेना’

शिवसेना प्रवक्ता गुलाब चंद्र दुबे और अरुण सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि ये रैली पहले आज़ाद मैदान में होनी थी, लेकिन एकनाथ शिंदे ने किसानों की मदद करने का ऐलान किया और मुंबई, ठाणे के बाहर अपने कार्यकर्तों को रैली में आने से मना किया. उन्होंने कहा कि शिवसेना लगातार किसानों की मदद कर रही है।

उद्धव ठाकरे का तंज

वहीं उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि एकनाथ शिंदे आजाद मैदान में भीड़ जुटाने में सक्षम नहीं थे इसलिए रैली को नेस्को सेंटर में शिफ्ट किया गया. इसके जवाब में शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि शिंदे किसी भी ग्राउंड को भरने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे खुद कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं वो क्या हमें सिखाएंगे. उन्होंने कहा कि शिंदे आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे.

अन्य पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले गद्दार : एकनाथ शिंदे

हर साल दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शिवसेना की दशहरा रैली होती आई है. लेकिन इस बार भारी बारिश के चलते सब खराब हो गया है. मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है. ऐसे में वहां कार्यक्रम करना मुश्किल है. यही वजह है कि शिंदे गुट को आखिरी समय पर रैली का स्थान बदलना पड़ा।

एक नाथ शिंदे की जाति क्या है?

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर तालुका के ‘दारे तांब’ गाँव के निवासी हैं और क्षत्रिय मराठा समुदाय से हैं। उनका परिवार ठाणे आ गया। उन्होंने ठाणे के मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की।

महाराष्ट्र में शिंदे कौन सी जाती हैं?

शिंदे (उच्चारण: [ʃin̪d̪e] ) मराठा वंश व्यवस्था का एक कबीला है, नाम के विभिन्न रूपों में सिंधिया और सिंधिया , सिंधिया शामिल हैं। यह बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र (भारत) में पाया जाता है, लेकिन यह मध्य प्रदेश , गुजरात , कर्नाटक , गोवा , तेलंगाना और छत्तीसगढ़ जैसे महाराष्ट्र की सीमा से लगे भारतीय राज्यों में भी दिखाई देता है।

अन्य पढ़ें:

Breaking News: ASEAN: आसियान में मोदी-ट्रंप की भेंट

Breaking News: ASEAN: आसियान में मोदी-ट्रंप की भेंट

Latest News : 31 साल में 21 हजार करोड़ – कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?

Latest News : 31 साल में 21 हजार करोड़ – कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

Latest Hindi News : संघ शताब्दी समारोह : पीएम ने पेश किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

Latest Hindi News : संघ शताब्दी समारोह : पीएम ने पेश किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

Latest Hindi News : Bihar : दीपावली में पटना के लोग करेंगे मेट्रो का आनंद, पीएमओ को पत्र लिखा

Latest Hindi News : Bihar : दीपावली में पटना के लोग करेंगे मेट्रो का आनंद, पीएमओ को पत्र लिखा

Latest News :  नवरात्रि में सपना बना चमत्कार, खेत से निकले दो शिवलिंग

Latest News : नवरात्रि में सपना बना चमत्कार, खेत से निकले दो शिवलिंग

Latest Hindi News : मतदाता सूची पर राजनीति गर्माई, बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल पर बोला हमला

Latest Hindi News : मतदाता सूची पर राजनीति गर्माई, बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल पर बोला हमला

Latest Hindi News : आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह का बयान, हर वार का जवाब देंगे

Latest Hindi News : आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह का बयान, हर वार का जवाब देंगे

News Hindi : सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारे, की मातृ शक्ति की आराधना

News Hindi : सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारे, की मातृ शक्ति की आराधना

Latest Hindi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती

Latest Hindi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870