తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : यूपी की तरह बिहार में भी चलेगा बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News :  यूपी की तरह बिहार में भी चलेगा बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ

पटना. पटना के राजीव नगर रोड में आयोजित चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर तीखा वार किया। मंच से बोलते हुए उन्होंने जनता से (NDA) के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि अगर बिहार में NDA की सरकार बनती है तो यूपी की तरह यहां भी बुलडोजर चलेगा। योगी ने कांग्रेस-आरजेडी (Congress- RJD) गठबंधन को “बिहार के विकास पर लगा ग्रहण” करार दिया।

सीएम योगी ने कहा, यूपी वाला बुलडोजर बिहार में भी चलेगा। NDA की सरकार बनवाइए, फिर देखिए इनका क्या हाल होता है। कांग्रेस-राजद बिहार के विकास के लिए ग्रहण हैं।”

“महागठबंधन के तीन बंदर”- गांधीजी के संदर्भ में तंज

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गांधीजी के तीन बंदरों का उदाहरण देते हुए महागठबंधन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, आज इंडी गठबंधन अपने महाजाल को फैलाने के लिए तीन बंदर लेकर आया है— पप्पू, टप्पू और अप्पू। ये पूरे बिहार को पहचान के संकट में डालने की कोशिश कर रहे हैं।”

यूपी मॉडल का जिक्र: ‘माफिया अब जहन्नुम की यात्रा पर’

सीएम योगी ने अपने शासन मॉडल की तुलना करते हुए कहा, यूपी में माफिया का इलाज कर दिया गया है। बुलडोजर ने उन्हें चांप-चांपकर हांफने पर मजबूर कर दिया है। माफिया अब जहन्नुम की यात्रा कर चुका है। यूपी में अब न अपहरण होता है, न दंगा, न अपराध— सब चंगा है।”

भारत, सनातन और बिहार की पहचान पर हमला’- विपक्ष पर गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन भारत और सनातन संस्कृति का अपमान करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और दंगों की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा, इनका मकसद है कैसे भारत को अपमानित किया जाए, कैसे सनातन को चोट पहुंचाई जाए और कैसे दंगों की आग में यूपी-बिहार को फिर झोंका जाए।”

Read More :

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870