निफ्टी भी 150 अंक फिसला, निवेशकों की संपत्ति में बड़ी कमी
7 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 600 (sensex) अंक गिरकर 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है। ये 25,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और (IT) शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 2.16% नीचे 49,783 पर और कोरिया का कोस्पी 2.49% गिरकर 3,926 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.11% गिरकर 26,190 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16% नीचे 4,001 पर ट्रेड कर रहा है।
- 6 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 46,912 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.90% और S&P 500 1.12% गिरकर बंद हुए।
अन्य पढ़ें: वोटिंग स्याही का राज़, जानिए कितना खर्च
6 नवंबर को FII ने ₹3,605 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 6 नवंबर को FII ने 3,605 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 4,814 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
2013 में सेंसेक्स कितना था?
अक्टूबर 2013 में सेंसेक्स भारतीय सूचकांक 21,033.97 अंक पर बंद हुआ, जो सूचकांक के लिए एक नई ऊंचाई थी। 2014 में, इसके समापन स्टॉक हैंग सेंग इंडेक्स से भी ज़्यादा थे, जिससे यह एशिया का सबसे ज़्यादा मूल्य वाला स्टॉक मार्केट इंडेक्स बन गया।
निफ्टी 50 का 10 साल का रिटर्न क्या है?
इसी तरह, 10 साल के निवेश क्षितिज के लिए, दैनिक रोलिंग रिटर्न विश्लेषण के आधार पर, निफ्टी 50 टीआर इंडेक्स ने 47.9% समय के लिए 15% प्रति वर्ष से अधिक का रिटर्न दिया है।
अन्य पढ़ें: