తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : शेख हसीना के खिलाफ फैसले से पहले बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : शेख हसीना के खिलाफ फैसले से पहले बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शन

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Seikh Hasina) को फांसी देने की मांग लंबे समय से उठ रही है। आरोपों पर हो रही सुनवाई में आज उन्हें सजा-ए-मौत का फैसला सुनाया जा सकता है। फैसले से पहले ढाका में हिंसा भड़क उठी और उपद्रवियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के सलाहकार के घर पर बम फेंककर हमला किया। बढ़ती हिंसा को देखते हुए देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं।

आज आएगा आईसीटी का बड़ा फैसला

आज, सोमवार को बांग्लादेश का इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल (ICT) शेख हसीना पर लगे मानवता के खिलाफ अपराध मामले में अपना फैसला सुना सकता है। सरकार की ओर से ट्राइब्यूनल से लगातार उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। ट्राइब्यूनल के वकील ने कहा कि हसीना को अधिकतम सजा दी जा सकती है। साथ ही हसीना की संपत्ति को सीज कर उसकी नीलामी करने और हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को राशि देने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि अदालत उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए 30 दिन का समय दे। अगर वह ऐसा नहीं करतीं, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार भी नहीं मिलेगा।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी की तैयारियां

गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी (Jhagir Alam Choudhary) ने बताया कि पूरे देश में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए सुरक्षा बलों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ढाका में फोर्स की भारी तैनाती की गई है और पुलिस को हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है।

यूनुस के सलाहकार के घर बम हमला

इस बीच देश के कई हिस्सों से हिंसा और उपद्रव की खबरें आ रही हैं। ढाका में मोहम्मद यूनुस के सलाहकार सैयद रिजवाना हसन के घर के बाहर क्रूड बमों से हमला किया गया और आगजनी की गई।
इसी तरह कॉक्सबाजार में भी तनाव की स्थिति है, जहां शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कई शहरों में भीड़ और उपद्रव की खबरें मिल रही हैं।

देखते ही गोली मारने का आदेश

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) आयुक्त एसएम सज्जात अली ने कहा, “मैंने वायरलेस पर संदेश दिया है कि जो कोई भी बसों में आग लगाए या बम फेंके, उसे गोली मार दी जाए।” शेख हसीना, उनके गृह मंत्री असद-उज-जमां खान कमाल और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर पिछले वर्ष विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध करने के गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, प्रताड़ना और अन्य अमानवीय कृत्य शामिल हैं।

हसीना बोलीं— मेरे खिलाफ साजिश

अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब उनके खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा, “मुझे मौत से डर नहीं, मैं देश के लोगों के लिए काम कर रही हूं और करती रहूंगी।”
हसीना ने आरोप लगाया कि अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने एक सुनियोजित योजना के तहत उनकी सरकार को हटाया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 7(बी) में स्पष्ट है कि अगर किसी निर्वाचित प्रतिनिधि को बलपूर्वक हटाया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है। उन्होंने अभियोजकों पर झूठे आरोप लगाने का आरोप भी लगाया और कहा कि झूठे मामलों पर कानूनन कार्रवाई होनी चाहिए और एक दिन ऐसा होगा

शेख हसीना के पति किस लिए जाने जाते थे?

6 फरवरी 1942 – 9 मई 2009) एक बांग्लादेशी भौतिक विज्ञानी और भौतिकी में कई ग्रंथों और कुछ राजनीतिक इतिहास की पुस्तकों के लेखक, बांग्लादेश परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पति थे।

Read More :

पत्नी की हत्या का आरोपी फरार, 9.2 करोड़ का इनाम

पत्नी की हत्या का आरोपी फरार, 9.2 करोड़ का इनाम

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, नेताओं की सैलरी कट

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, नेताओं की सैलरी कट

Middle East Tensions- ब्रिटिश एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द, अबू धाबी सेवा सालभर बंद

Middle East Tensions- ब्रिटिश एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द, अबू धाबी सेवा सालभर बंद

Iran War- ड्रोन अटैक के बाद UAE की रुवैस रिफाइनरी ठप, तेल सप्लाई पर संकट

Iran War- ड्रोन अटैक के बाद UAE की रुवैस रिफाइनरी ठप, तेल सप्लाई पर संकट

Iran War- ट्रम्प की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, बोला- धमकियों से नहीं डरते

Iran War- ट्रम्प की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, बोला- धमकियों से नहीं डरते

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मिडिल ईस्ट जंग का असर

मिडिल ईस्ट जंग का असर

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870