తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Bihar- बिहार की खेल प्रगति मेरा संकल्प- मंत्री श्रेयसी सिंह

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Bihar- बिहार की खेल प्रगति मेरा संकल्प- मंत्री श्रेयसी सिंह

नई दिल्ली,। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के इंडोर स्टेडियम (Indor Stadium) में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंगलवार को बिहार की नवनियुक्त खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का बिहार ओलंपिक एसोसिएशन, खेल प्राधिकरण, विभिन्न खेल संघों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्हें बिहार (Bihar) के खेल भविष्य की उम्मीद के रूप में सराहा गया।

खिलाड़ियों और अधिकारियों से पहली मुलाकात

सुबह खेल विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) शाम को सीधे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात बिहार के खिलाड़ियों, ओलंपिक संघ और अन्य खेल संगठनों से हुई। उन्होंने एक खिलाड़ी से खेल मंत्री तक की अपनी यात्रा साझा करते हुए कहा कि इस पद पर पहुंचकर उन्हें जितनी खुशी मिल रही है, उससे अधिक जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है।

“सभी के सामूहिक प्रयास से बिहार खेल जगत ने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई”

अपने संबोधन में श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार खेल आयोजनों में वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है।
इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन और विभिन्न संघों के तालमेल को जाता है। उन्होंने कहा कि संकल्पित प्रयासों के कारण बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

“बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल बुलंदियों तक पहुंचाना मेरा संकल्प”

खेल मंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते वे खिलाड़ियों की जरूरतों, संघर्षों और चुनौतियों को गहराई से समझती हैं।
उन्होंने कहा—

  • बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में नई ऊँचाइयों तक ले जाना मेरी शीर्ष प्राथमिकता है।
  • आने वाले ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।
  • सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के सहयोग या संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

“महिला खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाने वाला पहला राज्य बना बिहार”: रवीन्द्रण

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि बिहार ने इतिहास रचते हुए एक महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि इससे खेल जगत में नई ऊर्जा आई है और आशा है कि उनके नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से जनप्रतिनिधि और अब खेल मंत्री

कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली, अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रेयसी सिंह देश की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने जनप्रतिनिधि रहते हुए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

कार्यक्रम में अनेक खेल हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक हिमांशु सिंह सहित बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार मौजूद रहे। अजय कुमार ने प्रतीक चिन्ह देकर खेल मंत्री का अभिनंदन किया, जबकि हिमांशु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया

Read More :

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870