Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती आई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10 बढ़कर ₹1,30,640 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹10 की तेजी के साथ ₹1,19,760 पर पहुंच गया है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹660 और 22 कैरेट गोल्ड ₹610 महंगा हो चुका है।
देश के 10 प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
- दिल्ली: 22K – ₹1,19,760 | 24K – ₹1,30,640
- मुंबई: 22K – ₹1,19,610 | 24K – ₹1,30,490
- कोलकाता: 22K – ₹1,19,610 | 24K – ₹1,30,490
- चेन्नई: 22K – ₹1,20,710 | 24K – ₹1,31,680
- बेंगलुरु: 22K – ₹1,19,610 | 24K – ₹1,30,490
- हैदराबाद: 22K – ₹1,19,610 | 24K – ₹1,30,490
- लखनऊ: 22K – ₹1,19,760 | 24K – ₹1,30,640
- पटना: 22K – ₹1,19,660 | 24K – ₹1,30,540
- जयपुर: 22K – ₹1,19,760 | 24K – ₹1,30,640
- अहमदाबाद: 22K – ₹1,19,660 | 24K – ₹1,30,540
Read also : अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया, 9 गिरफ्तार, साइबर क्राइम टीम को सफलता
चांदी का हाल (Gold Rate Today)
दिल्ली में चांदी की कीमत 2 दिनों में ₹3,100 बढ़कर ₹1,88,100 प्रति किलो हो गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में यह ₹1,96,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
आगे क्या रहेगा रुझान?
गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली जैसी बड़ी वित्तीय संस्थाओं का मानना है कि 2026 तक सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। ब्याज दरों में कटौती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से सोने को मजबूत सहारा मिल रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :