Delhi weather : दिल्ली में बारिश से राहत, 7 साल की रिकॉर्ड गर्मी टूटी

Read Time:  1 min
Delhi weather
Delhi weather
FONT SIZE
GET APP

Delhi weather : दिल्ली और एनसीआर में सात साल की रिकॉर्ड गर्मी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो बीते सात वर्षों में सबसे अधिक था। लेकिन बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान 18–20 डिग्री और शनिवार तक 16–18 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अन्य पढ़े: Bengaluru strange theft case : बेंगलुरु में अजीब चोर! महिलाओं के इनरवियर ही निशाना क्यों?

बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार (Delhi weather) होने की उम्मीद है। फिलहाल ‘वेरी पुअर’ श्रेणी में दर्ज AQI धीरे-धीरे बेहतर हो सकता है। बारिश से पहले नोएडा में AQI 329 और गाजियाबाद में 347 रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि यह असर शनिवार सुबह तक बना रह सकता है और 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।