తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : रेलयात्रियों को झटका, 26 दिसंबर से लागू होगा रेलवे का नया किराया सिस्टम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : रेलयात्रियों को झटका, 26 दिसंबर से लागू होगा रेलवे का नया किराया सिस्टम

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से नया किराया सिस्टम (New Fair System) लागू करने की घोषणा की है। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी सीमित और संतुलित होगी, ताकि आम और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

215 किलोमीटर तक सफर रहेगा सस्ता

रेलवे के नए किराया ढांचे के अनुसार, साधारण श्रेणी (General Cateogery) में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें पहले जितना ही किराया चुकाना होगा।

लंबी दूरी की यात्रा पर मामूली बढ़ोतरी

215 किलोमीटर से अधिक दूरी की साधारण श्रेणी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। वहीं मेल और एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेनों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। एसी श्रेणियों में भी सभी क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे किराया बढ़ाया गया है।

कितना बढ़ेगा किराया, उदाहरण से समझें

रेलवे के अनुसार, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन-एसी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करता है, तो उसे लगभग 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बेहद मामूली है और यात्रियों पर इसका असर सीमित रहेगा।

उपनगरीय यात्रियों को राहत

रेलवे ने साफ कर दिया है कि उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे को होगी 600 करोड़ की अतिरिक्त आय

इस नए किराया सिस्टम से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। रेलवे का कहना है कि इस राशि का उपयोग यात्री सुविधाओं के सुधार, ट्रेनों के रखरखाव और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा।

Read Also असम में हाथियों से टकराई राजधानी, 5 डिब्बे बेपटरी, 8 हाथियों की मौत

संतुलन बनाने की कोशिश

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किराया संरचना में बदलाव करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि कम आय वर्ग और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, जबकि लंबी दूरी की यात्रा करने वालों से मामूली योगदान लिया जा सके

भारत में कुल कितने रेलवे ज़ोन हैं?

भारत में कुल 19 रेलवे जोन हैं, जिसमें कोलकाता मेट्रो को 18वें जोन के बाद 19वां जोन शामिल किया गया है, जो भारतीय रेलवे के व्यापक नेटवर्क को प्रशासनिक और परिचालन सुविधा के लिए विभाजित करते हैं, और प्रत्येक जोन आगे मंडलों (Divisions) में बंटा होता है। 

Read More:

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870