తెలుగు | Epaper

UP- एएमयू कैंपस में घुसे नकाबपोश, कंप्यूटर शिक्षक को गोली मारकर फरार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP- एएमयू कैंपस में घुसे नकाबपोश, कंप्यूटर शिक्षक को गोली मारकर फरार

अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू (AMU) परिसर में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो नकाबपोश बदमाशों ने कैंपस में घुसकर एक शिक्षक पर फायरिंग कर दी, जिसमें कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश की मौत हो गई। इस घटना से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है।

लाइब्रेरी कैंटीन के पास मारी गोली

यह घटना उस समय हुई, जब राव दानिश लाइब्रेरी कैंटीन (Library Canteen) के समीप मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक आए हमलावरों ने बेहद करीब से उनके सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी से कैंपस में मचा हड़कंप

अचानक हुई फायरिंग से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद छात्र और कर्मचारी दहशत में आ गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2015 से एएमयू में सेवाएं दे रहे थे दानिश

राव दानिश वर्ष 2015 से विश्वविद्यालय के स्कूल में सेवाएं दे रहे थे। वे एएमयू के पूर्व छात्र भी थे और छात्र जीवन के दौरान हॉर्स राइडिंग क्लब के कप्तान रह चुके थे। उनकी मिलनसार छवि के कारण शिक्षक और छात्र समुदाय में वे काफी लोकप्रिय थे।

विश्वविद्यालय समुदाय में शोक की लहर

दानिश की हत्या से पूरा विश्वविद्यालय समुदाय शोक में डूबा है। छात्रों और शिक्षकों ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।

पूरी तैयारी के साथ आए थे हमलावर

वारदात की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और पहचान छिपाने के लिए नकाब पहने हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

एएमयू की वाइस चांसलर (Vice Chancellor) ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पुलिस के साथ निरंतर संपर्क में है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। इस घटना के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, जिस पर एएमयू प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Read More :

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870