काठमांडू। नेपाल में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे (Fatal Road Accident) ने पूरे देश को झकझोर दिया। पोखरा से काठमांडू (Kathmandoo) जा रही यात्रियों से भरी बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी (Trishuli River) में जा गिरी। हादसे में 6 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
आधी रात को मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित चरौंडी के पास चिनाधारा इलाके में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं।
27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
रेस्क्यू टीम ने 27 घायलों को नदी किनारे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
बताया जा रहा है कि बस पृथ्वी हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1 बजे धादिंग जिले के भैसेपाटी इलाके के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी। नीचे पहुंचते-पहुंचते बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला
सेना और पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। अंधेरा और नदी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना रहा। अधिकारियों के मुताबिक, रात होने की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं, फिर भी बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई की। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read More :