తెలుగు | Epaper

Odisha : स्टार नाइट लौटते चार युवकों के लिए सड़क बनी मौत का रास्ता

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Odisha : स्टार नाइट लौटते चार युवकों के लिए सड़क बनी मौत का रास्ता

2 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

एक दुखद घटना में ‘स्टार नाइट’ से (‘Star Night’) लौट रहे चार युवक बाइक पर सवार होकर खंभे से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार सीधे पानी में गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस ने युवकों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, दो युवकों की जान बचाई नहीं जा सकी, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

चारों युवक तरबोद गांव (Tarbod village) में आयोजित वार्षिक धनु यात्रा के दौरान हुए ‘स्टार नाइट’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह चारों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ हादसा हुआ।

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरबोद और हाटीसारा गांव के बीच डांगाघाट के पास हुई।

कैसे हुआ हादसा?

स्टार नाइट

जानकारी के अनुसार, चारों युवक तरबोद गांव में आयोजित वार्षिक धनु यात्रा के दौरान हुए ‘स्टार नाइट’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह चारों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक डांगाघाट इलाके में पहुंची, तभी बाइक चला रहे युवक का बाइक पर से नियंत्रण बिगड़ गया। मोटरसाइकिल पहले सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई और फिर पुल से फिसलते हुए करीब 15 फीट नीचे पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि उस जगह पर पानी की गहराई लगभग 10 फीट थी, जिससे बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल हो गया।

अन्य पढ़े: Chennai- बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर भारत में भी कदम उठाने की जरूरत-हाईकोर्ट

2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर हालत में पानी में फंसे रहे

इस हादसे में शोभाराम हंस और हरिश्चंद्र पटेल की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रंजीत हंस और भगबत माझी गंभीर हालत में पानी में फंसे रहे। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत नुआपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चश्मदीद रामसे हंस ने बताया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक खंभे से टकराई और सीधे पानी में जा गिरी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोमना फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों और घायलों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोमना मेडिकल भेज दिया है। साथ ही, हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसों में प्रतिदिन कितने लोग मरते हैं?

सड़क परिवहन मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2024 में देश में सड़क हादसों में 1.77 लाख लोगों की मौत हुई। यह औसतन हर दिन 485 मौतें हैं। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में 2.3 फीसद ज्यादा है, जब 1.73 लाख लोगों की जान गई थी।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870