తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी 50 अंक नीचे

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी 50 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही बिकवाली के दबाव में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

  • सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
  • निफ्टी 50 भी लगभग 50 अंकों की कमजोरी के साथ नीचे फिसल गया।
  • बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही।

शेयर बाजार में आज यानी 7 जनवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 26,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, बैंकिंग और (FMCG) शेयर्स में गिरावट है।

मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.09% ऊपर 4,574 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.50% नीचे 52,257 पर कारोबार कर रहा है
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% नीचे 26,469 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20% बढ़कर 4,091 पर कारोबार कर रहा है।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.99% बढ़कर 49,462 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.65% की गिरावट और S&P 500 में 0.62% की तेजी रही।

ये भी पढ़ें: Gold rate today : फिर बढ़े सोना चांदी के दाम | आज का गोल्ड प्राइस

6 जनवरी को DII ने ₹1,528 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 6 जनवरी को FII ने 142 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 1,528 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 6 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 71 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870