తెలుగు | Epaper

Bhagalpur : मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bhagalpur : मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

भागलपुर के बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर नशे में होने का आरोप लगाया. मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में जांच के दौरान ब्लड प्रेशर रिपोर्ट में काफी अंतर सामने आया।

बिहार के भागलपुर के बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य सरकार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह (Leshi Singh) अचानक अस्पताल पहुंच गईं और ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर पर नशे की हालत में होने का गंभीर आरोप लगाया. यह घटना उस वक्त हुई, जब मंत्री पटना से पूर्णिया की ओर यात्रा कर रही थीं और रास्ते में बिहपुर के समीप उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बिना किसी पूर्व सूचना के मंत्री सीधे बिहपुर (Bhagalpur) सीएचसी पहुंचीं. अस्पताल में मौजूद एएनएम (सहायक नर्स) ने उनका ब्लड प्रेशर मापा, जो 190/150 दर्ज किया गया. यह रीडिंग काफी अधिक थी. इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सैफुल्ला ने दोबारा बिना जांच का स्पष्ट तरीका अपनाए ब्लड प्रेशर 150/80 बताया. दोनों रीडिंग में भारी अंतर देखकर मंत्री को संदेह हुआ।

मंत्री ने डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

स्थिति स्पष्ट करने के लिए मंत्री ने दोबारा जांच करवाई. एएनएम द्वारा दोबारा मापने पर ब्लड प्रेशर फिर से 190/150 ही पाया गया. इस विरोधाभास के बाद मंत्री ने डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आशंका जताई कि चिकित्सक ड्यूटी के दौरान नशे में हो सकते हैं. उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

अन्य पढ़े: Kiss Day 13 February 2026 : किस करने के क्या-क्या हैं फायदे?

मंत्री के निर्देश पर संबंधित डॉक्टर का ब्लड सैंपल लिया गया और उसे जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट में डॉक्टर का ब्लड प्रेशर 190/150 दर्ज किया गया. साथ ही नशे की आशंका को लेकर आवश्यक मेडिकल जांच किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया. बिहपुर थाना पुलिस जांच टीम के साथ अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की।

रात में अस्पताल पहुंची थीं मंत्री

इस बीच बताया गया कि संबंधित चिकित्सक अस्पताल परिसर से चले गए. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद थे, लेकिन बाद में वे अस्पताल से बाहर निकल गए. रात करीब दो बजे यह जानकारी भी सामने आई कि उस समय सीएचसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. नशे से संबंधित जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अन्य पढ़े:

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870