తెలుగు | Epaper

Fatehpur : कुत्ते को लेकर विवाद, शादी टूटी और जमकर हुआ हंगामा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Fatehpur : कुत्ते को लेकर विवाद, शादी टूटी और जमकर हुआ हंगामा

शादी से पहले बढ़ा तनाव

फतेहपुर में एक शादी कुत्ते को लेकर हुए विवाद के चलते टूट गई। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बारातियों द्वारा पालतू कुत्ते की पिटाई से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. मामला पुलिस तक पहुंचा और आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर शादी रद्द कर दी गई.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने बारातियों द्वारा पालतू कुत्ते (Dog) को पीटने पर शादी से इनकार कर दिया. दरअसल, दूल्हा बारात के साथ युवती के दरवाजे पहुंचा था लेकिन इस दौरान किसी ने घर के पालतू कुत्ते के मार दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इस दौरान युवती के पक्ष के कई लोग घायल हो गए. जिससे नाराज युवती ने शादी करने से माना कर दिया, जिससे मामले पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के समझाकर और लेन देन कराकर मामला समाप्त कराया.

दरअसल, खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक गेस्ट हाउस में विवाह का कार्यक्रम हो रहा था. दूल्हा प्रयागराज से बस और चार पहिया वाहनों से बारात लेकर शाम को गेस्ट हाउस पहुंचा. इस दौरान जयमाल समेत शादी की कई अन्य रस्मों को पूरा किया गया,लेकिन सुबह करीब चार बजे मंडप के नीचे दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी.

पालतू कुत्ते को पीटने पर विवाद

इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता भौंकने लगा. आरोप है कि भौंकने पर वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते की पिटाई कर दी. इस पर वधू पक्ष ने नाराजगी जताई, जिससे विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं.

अन्य पढ़े: JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

मारपीट में वधू पक्ष से शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके सिर फट गए. गेस्ट हाउस में बवाल होने पर शादी की रस्में रोक दी गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वर पक्ष के कई लोग भाग निकले. पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और घायलों का सीएचसी में इलाज कराने के बाद प्रयागराज भेज दिया.

थाने में हुआ समझौता

इसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोग फिर खाने पहुंचे, जहां कस्बे के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए. हालांकि, गेस्ट हाउस में हुई मारपीट के दौरान वर पक्ष के भी एक-दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे. पुलिस ने वधू से उसकी मंशा पूछी, जिस पर उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच बातचीत हुई और एक-दूसरे को दिए गए उपहार वापस कर दिए गए. कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है. अगर किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो मामले में आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

अन्य पढ़े:

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870