తెలుగు | Epaper

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

पटना । राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने आईपीएस अधिकारी एम. सुनील नायक (M Sunil Nayak) के आवास पर छापेमारी की। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर के भीतर प्रवेश कर जांच शुरू की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पूर्व जांच से जुड़ी बताई जा रही कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) पुलिस की पूर्व से चल रही किसी जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि, छापेमारी के कारणों को लेकर अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि अंदर पुलिस पदाधिकारी दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटे हैं।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले जा रहे

बताया जा रहा है कि जांच टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि अब तक किसी गिरफ्तारी या आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एम. सुनील नायक वर्ष 2005 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) हैं। वर्तमान में वे बिहार के अग्निशमन विभाग में पदस्थ हैं।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

प्रशासनिक हलकों में तेज हुई चर्चा

दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच भी छापेमारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Read More :

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

National- विदेशी संपत्ति विवाद में फिर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सियासी गलियारों में तेज हुई बहस

National- विदेशी संपत्ति विवाद में फिर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सियासी गलियारों में तेज हुई बहस

National-ताकत के जरिए शांति बनाए रखना ही यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का लक्ष्य- जे. पपारो

National-ताकत के जरिए शांति बनाए रखना ही यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का लक्ष्य- जे. पपारो

National- खड़गे ने जताई आपत्ति, राज्यसभा वेबसाइट से भाषण के अंश हटाने का आरोप

National- खड़गे ने जताई आपत्ति, राज्यसभा वेबसाइट से भाषण के अंश हटाने का आरोप

PAK- पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अस्पताल में भर्ती

PAK- पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अस्पताल में भर्ती

सूर्या चमके, भारत की शानदार जीत!

सूर्या चमके, भारत की शानदार जीत!

Entertainment- बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, 10 दिन में 300 करोड़ पार

Entertainment- बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, 10 दिन में 300 करोड़ पार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870