पटना। बिहार के मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) आज 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने भी खास संदेश जारी कर उन्हें बधाई दी और दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
पीएम मोदी का विशेष संदेश
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं और दूरदृष्टि का लाभ राज्य के करोड़ों लोगों को मिला है। पीएम ने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
51 लाख बच्चों के लिए ड्रेस योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के लिए बड़ी पहल की घोषणा की है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को दो-दो सेट नई पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ आज किया जाएगा। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को दो सेट ड्रेस देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का कहना है कि इस कदम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी
पश्चिम चंपारण से राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत
राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नीतीश कुमार के जन्मदिन पर यह सामाजिक पहल सरकार की ओर से बच्चों के कल्याण और शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read More :