తెలుగు | Epaper

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली,। नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की बड़ी सफलता के बाद भारत की ओर से भी बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आरएसपी के प्रमुख नेताओं रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह से फोन पर बातचीत कर उन्हें चुनावी जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक दोस्ती और सहयोग को और मजबूत बनाने की बात भी दोहराई।

मोदी ने फोन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह से सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। उन्होंने नेपाल चुनाव में आरएसपी की सफलता पर दोनों नेताओं को बधाई दी और नई सरकार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों की समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है।

नेपाल की संसद की संरचना

नेपाल की प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीटें हैं। इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत चुने जाते हैं, जबकि 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से संसद में पहुंचते हैं। इस चुनाव में आरएसपी को आनुपातिक मतदान में सबसे अधिक वोट मिले हैं, जिससे पार्टी की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।

अन्य पढ़े: एलपीजी संकट और मूल्य वृद्धि

आरएसपी को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आनुपातिक मतदान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को करीब 40,49,604 वोट मिले हैं। इसके बाद नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) को 13,60,281 और सीपीएन-यूएमएल को 11,50,679 वोट प्राप्त हुए। अन्य दलों में एनसीपी को 5,91,940, श्रम संस्कृति पार्टी को 2,91,965, जनता समाजवादी पार्टी को 1,16,463 और राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी को 2,76,931 वोट मिले। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आनुपातिक प्रणाली के तहत आरएसपी को करीब 40 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं, जिससे 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में उसकी कुल सीट संख्या लगभग 164 तक पहुंचने का अनुमान है, जो साधारण बहुमत के लिए जरूरी 138 सीटों से काफी अधिक है।

Read More :

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870