తెలుగు | Epaper

Delhi : क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Delhi : क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

महिला यात्री से ड्राइवर की गंदी हरकत

दिल्ली में 12 मार्च को एक बाइक चालक ने रोहिणी से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ सफर के दौरान छेड़छाड़ की. ड्राइवर एक नामी ऑनलाइन कैब सर्विस में काम करता है. महिला ने उसी कैब सर्विस की ऐप से यह बाइक राइड बुक की थी. छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने रास्ता बदल लिया और जान से मारने की धमकी दी. महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे पीतमपुरा में छोड़कर फरार हो गया।

देश की राजधानी दिल्ली में ऐप आधारित टैक्सी और बाइक सेवाओं में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. रोहिणी (Rohini) से पीतमपुरा के लिए ऑनलाइन बाइक बुक (Book a Bike Online) करने वाली एक महिला के साथ चालक द्वारा छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 12 मार्च की दोपहर करीब 1:28 बजे की है. पीड़िता ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए ऑनलाइन कैब ऐप के जरिए एक बाइक बुक की थी

ऐप पर बाइक चालक का नाम सचिन दिखाई दे रहा था

दिल्ली में ऐप पर बाइक चालक का नाम सचिन दिखाई दे रहा था. पीड़िता के अनुसार, सफर शुरू होने के कुछ ही देर बाद चालक की नीयत बदल गई और उसने गलत हरकतें शुरू कर दीं. पीड़िता का आरोप है कि चालक सचिन उसे बार-बार गलत तरीके से छूने लगा. जब महिला ने कड़ा विरोध किया और दूरी बनाए रखने को कहा, तो आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी. वह जानबूझकर बार-बार अचानक ब्रेक लगाने लगा ताकि महिला का संतुलन बिगड़े. इस दौरान जब महिला ने बाइक रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।

अन्य पढ़े: Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

हद तो तब हो गई जब आरोपी चालक ने तय रास्ते को छोड़कर बाइक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी. चालक उसे किसी सुनसान जगह ले जाने की फिराक में था।

हिम्मत दिखाकर बचाई जान

डरी हुई महिला ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. उसने धमकी दी कि अगर बाइक नहीं रोकी तो वह चलती बाइक से ही कूद जाएगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी चालक ने पीतमपुरा के एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास बाइक रोकी और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और ऐप के जरिए आरोपी चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

अन्य पढ़े:

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870