“उस दिन समझ गया था, मेरा समय खत्म हो गया” – रविचंद्रन अश्विन
Ravichandran ashwin retirement : Ravichandran Ashwin ने अपने टेस्ट करियर से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी जगह टीम में Washington Sundar को मौका मिला, उसी वक्त उन्हें एहसास हो गया था कि टीम इंडिया में उनका समय खत्म हो चुका है।
कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान अश्विन ने कहा कि 2024 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पर्थ टेस्ट में वह सीनियर बॉलर थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। उनकी जगह सुंदर को खिलाया गया। उसी पल उन्होंने तय कर लिया कि अब उनके करियर का अंत करीब है। इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
रोहित-विराट के साथ रिटायरमेंट विवाद पर भी बोले अश्विन
इस सीरीज के बाद Rohit Sharma और Virat Kohli के भी टेस्ट क्रिकेट से हटने पर काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर यह आरोप लगे कि टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों को जबरन रिटायर कर रहा है और इसके लिए कोच Gautam Gambhir को जिम्मेदार ठहराया गया।
हालांकि अश्विन ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और गौतम गंभीर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गंभीर हमेशा टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं और व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की सफलता को महत्व देते हैं।
अन्य पढ़े: महंगाई का दोहरा प्रहार
अश्विन ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट (Ravichandran ashwin retirement) सिर्फ दो-तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। उन्होंने रोहित और विराट के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि टीम में कभी किसी ने एक-दूसरे को दोष नहीं दिया, सभी का लक्ष्य सिर्फ भारत को जीत दिलाना था।
इसके अलावा, अश्विन ने मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के ट्रांजिशन फेज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीम नई दिशा में आगे बढ़ रही है। बल्लेबाजी इतनी बड़ी चिंता नहीं है, लेकिन गेंदबाजी विभाग को और मजबूत करने की जरूरत है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :