News Hindi : 36 विजेताओं को मिला पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र

Read Time:  1 min
राजभाषा
राजभाषा
FONT SIZE
GET APP

विजयवाड़ा : राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं (Hindi Competitions) के कुल 36 विजेताओं को समिति के अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार (Prizes) तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मंडल के, मंडल रेल प्रबंधक मोहित सौनकिया की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक एवं राजभाषा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष ने राजभाषा हिंदी के महत्व को रेखांकित किया

इस अवसर पर, अध्यक्ष ने (Official Language) हिंदी के महत्व को रेखांकित किया और सरकारी कार्यालयों में हिंदी कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी और मंडल की उपलब्धियों को सभी अधिकारियों के साथ साझा करते हुए इस कार्य से सक्रिय रूप से जुटे (Official Language Section) के पदाधिकारियों का अभिवादन किया।

गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर

विजयवाड़ा मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रचा) के. श्रीनिवास राव ने गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), पी.ई.एड्विन जी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों/ कर्मचारियों को हिंदी सप्ताह की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल की प्रगति को संकलित करते हुए एक तिमाही राजभाषा ई-पत्रिका विजय रथ का विमोचन किया गया

एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई

सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समावेश करते हुए एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस बैठक में उपस्थित शाखा अधिकारियों के लिए एक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई तथा विजेता अधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन हेमंत वाडेकर, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।

राजभाषा सप्ताह क्या है?

भारत सरकार द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मनाया जाता है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ, कार्यशालाएँ, और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहन मिले।

राजभाषा दिवस कब है?

Official Language को ही हम हिंदी दिवस कहते हैं, जो हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।