తెలుగు | Epaper

Bihar : वोट अधिकार यात्रा से पहले बोले लालू… संविधान मिटने नहीं देंगे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : वोट अधिकार यात्रा से पहले बोले लालू… संविधान मिटने नहीं देंगे

पटना। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार के सासाराम (Sasaram) से अपनी 16 दिन की और लगभग 1,300 किलोमीटर लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आगाज करते उससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हुंकार भरते हुए कहा कि संविधान को मिटने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक इस यात्रा को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले ‘वन पर्सन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा के लिए बड़ा अभियान बता रहा है।

1 सितंबर को पटना में एक मेगा रैली के साथ होगी समाप्त

यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में एक मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा के शुरु होने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साफ कहा कि संविधान मिटने नहीं देंगे, जनता जागरूक है और न्याय की उम्मीद कायम है। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी की इस पहल को जनता की आवाज बताया।

बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है : तेजस्वी

उन्होंने कहा, कि राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं। उनका मकसद नफरत खत्म करना, किसानों की भलाई, युवाओं को रोजगार और चुनाव आयोग की लूट रोकना है। यहां तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। हम लोग वोट डालने के अधिकार को मिटने नहीं देंगे। लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, इसलिए यह लड़ाई जरूरी है।

हमें उम्मीद है कि कोर्ट से भी न्याय मिलेगा। बहरहाल राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने न सिर्फ बिहार बल्कि देश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है

लालू की योग्यता क्या है?

वहां अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 1970 से 1971 तक पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव के रूप में कार्य किया और बाद में 1973 से 1974 तक इसके अध्यक्ष बने। बाद में उन्होंने 1976 में पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने 2004 में पटना विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट की उपाधि को अस्वीकार कर दिया।

लालू कैसे बने रेल मंत्री?

2004–2009: केंद्रीय रेल मंत्री कुल मिलाकर, राजद ने 21 सीटें जीतीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन करके कांग्रेस के बाद यूपीए-1 का दूसरा सबसे बड़ा सदस्य बन गया। 2004 की यूपीए सरकार में लालू रेल मंत्री बने। बाद में, उन्होंने पप्पू यादव द्वारा जीती गई मधेपुरा सीट छोड़ दी।

Read more : USA : ट्रंप हथियारबंद जवानों की करेंगे तैनाती, वॉशिंगटन डीसी बना छावनी

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870