తెలుగు | Epaper

Indore से Jodhpur आ रही बस और ट्रेलर की टक्कर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore से Jodhpur आ रही बस और ट्रेलर की टक्कर

उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन ट्रैवलर बस और ट्रेलर की आपस में भिड़त हो गई, जिसमें करीब 8 या​त्री घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा आकियावड़ क्षेत्र की बड़ी सुरंग के पास एक विकट ढलान पर हुआ।

ट्रैवलर बस इंदौर (Indore) से आते जोधपुर (Jodhpur) जा रही थी। बस आगे चल रहे ट्रेलर से अचानक टकरा गई। उसी समय पीछे से एक और तेज रफ्तार ट्रेलर आ गया। उसने बस को पीछे से टक्कर मार दी। ऐसे में यात्री अचानक सहम गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बेकरीया थाना पुलिस और हाईवे सुरक्षा दल प्रभारी भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 और हाईवे एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ढलानों-तीव्र मोड पर चेतावनी संकेत नहीं लगे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ढलान पर निर्माण को लेकर एक तरफा ट्रैफिक किए जाने से हादसे हो रहे है। निर्माण में कई महीनों का समय लग रहा है। यही हाल गोगुंदा में झामेश्वर महादेव स्थित पुलिया का है।

इसके अलावा बड़ी वजह पड़ने वाले ढलानों और तीव्र मोड़ों पर न तो चेतावनी संकेत लगे हैं और न ही गति नियंत्रक उपकरण लगे हैं। कई बार बेरियर और सुरक्षा उपायों की मांग की गई लेकिन हाईवे निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते किसी प्रकार की स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है।

Read more: Indore एयरपोर्ट पर Indigoफ्लाइट रनवे से लौटी

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870