Stock Market : बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट

  • सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 80,150 के स्तर पर पहुंच गया।
  • निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल।

निफ्टी 200 अंक टूटा

  • निफ्टी ने भी कमजोरी दिखाई और 200 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • प्रमुख सपोर्ट लेवल्स के नीचे ट्रेड कर रहा है निफ्टी।

Stock Market : 28 अगस्त को सेंसेक्स (sensex) 600 अंक गिरकर 80,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,530 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों Stock Market में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। (HDFC) बैंक, ICICI बैंक और HCLटेक के शेयरों में 1.6% तक की गिरावट है। जोमैटो, बजाज फाइनेंस और HUL ऊपर हैं।

निफ्टी के 50 में 32 शेयर्स नीचे हैं, जबकि 18 चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट है। IT, बैंकिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट है

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.50% ऊपर 42,731 पर और कोरिया का कोस्पी 0.52% ऊपर 3,203 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.66% गिरकर 25,035 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.072% चढ़कर 3,803 पर कारोबार कर रहा है।
  • 27 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.32% चढ़कर 45,565 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.21% और S&P 500 में 0.24% तेजी रही।
  • 26 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 6,516.49 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,060.37 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹34,733.75 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 76,420.57 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

निफ्टी और सेंसेक्स में क्या अंतर है?

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही ऐसे सूचकांक हैं जो शेयर बाजार के समग्र प्रदर्शन के रुझान को निर्धारित करने में शेयर व्यापारियों की सहायता करते हैं। मुख्य अंतर यह है कि सेंसेक्स में 30 कंपनियाँ शामिल होती हैं, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियाँ शामिल होती हैं

सेंसेक्स में कितने स्टॉक हैं?

बीएसई सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध 30 सुस्थापित और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों का एक मुक्त-फ्लोट बाजार-भारित शेयर बाजार सूचकांक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।