वाशिंगटन । ईरान के साथ जारी तनाव के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान (IRAN) द्वारा अमेरिकी विमानों को मार गिराए जाने के बाद व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे।
सिचुएशन रूम में बढ़ा तनाव
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद ट्रंप कई घंटों तक अपने अधिकारियों पर नाराजगी जताते रहे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उच्च स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चला।
परमाणु हमले पर विचार का दावा
पूर्व सीआईए विश्लेषक लैरी जॉनसन ने दावा किया कि ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमला करने पर विचार किया था। हालांकि यह दावा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किया गया है।
जनरल डैन केन ने किया विरोध
बताया गया कि अमेरिकी सेना (Americi Army) के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और इसे खतरनाक कदम बताया। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया।
मीटिंग को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं
इस कथित आपात बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट में बताए गए सभी दावे पूर्व सीआईए विश्लेषक और सूत्रों के हवाले से हैं। इससे पहले पीट हेगसेथ और जनरल डैन केन ने एक प्रेस वार्ता की थी, जिसके बाद से इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
ईरान का सख्त रुख कायम
वहीं ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने अमेरिका के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि तेहरान किसी भी दबाव में बातचीत नहीं करेगा और अपने स्तर पर जवाब देने के लिए तैयार है।
Read Also : Bihar- बिहार में बीजेपी हाईकमान का फैसला, संगठन और सरकार में बड़े बदलाव तय
वार्ता को लेकर अनिश्चितता बरकरार
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ओर से वार्ता के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ईरान ने दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
Read More :