Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती जारी

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP
  • सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,200 पर पहुंचा
  • निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ मजबूत स्तर पर कारोबार कर रहा

बैंकिंग सेक्टर में मजबूती

  • बैंक निफ्टी में उछाल, प्रमुख बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
  • ICICI, SBI और HDFC बैंक के शेयरों में बढ़त

Sensex : आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 150 अंक चढ़कर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,550 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। कोटक बैंक, ITC और HUL के शेयरों में तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPC और बजाज फाइनेंस के शेयर 2% तक नीचे हैं

निफ्टी (Nifty) के 50 में 31 शेयरों में तेजी है, जबकि 19 नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE का FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.22% चढ़ा है। बैंकिंग, मीडिया और मेटल में भी तेजी है। ऑटो, IT और रियल्टी नीचे हैं।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.43% नीचे 42,642 पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% गिरकर 3,191 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.74% ऊपर 25,183 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,849 पर कारोबार कर रहा है।
  • 28 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.16% चढ़कर 45,637 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.53% और S&P 500 में 0.32% तेजी रही।

निफ्टी और सेंसेक्स में क्या अंतर है?

सेंसेक्स की गणना बीएसई में कारोबार करने वाली शीर्ष 30 बड़ी कंपनियों के शेयरों के आधार पर की जाती है। निफ्टी शीर्ष 50 कारोबार करने वाले शेयरों को शामिल करने के लिए एक व्यापक आधार पर विचार करता है, और इसलिए, अधिक विविध है। व्यापक आधार के कारण, निफ्टी का मूल्य अक्सर सेंसेक्स से कम होता है।

सेंसेक्स में कितने शेयर हैं?

बीएसई सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध 30 सुस्थापित और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों का एक मुक्त-फ्लोट बाजार-भारित शेयर बाजार सूचकांक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।