भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक रुख देखने को मिला। निवेशकों के उत्साह और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी के चलते बाजार ने मजबूती दिखाई।
सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी
- बीएसई सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 78,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- शुरुआती सत्र में ही बाजार में स्थिरता और मजबूती देखने को मिली।
- बड़ी कंपनियों के शेयरों में हल्की लेकिन स्थिर खरीदारी का रुख बना हुआ है।
निफ्टी भी 50 अंक ऊपर
- एनएसई निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
- निफ्टी 24,250 के स्तर पर पहुंच गया है।
- बाजार में व्यापक स्तर पर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को (Sensex) सेंसेक्स 150 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.13%) की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में (FMCG) में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
एशियन मार्केट में गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6184 | -42 | 0.67% |
| निक्केई (जापान) | 58931 | -587 | 0.99% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26029 | -366 | 1.38% |
16 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 48579 | 115 | 0.24% |
| नैस्डैक | 24103 | 87 | 0.36% |
| S&P 500 | 7041 | 18 | 0.26% |
सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।
अन्य पढ़े: Gold rate 17/04/26 : सोने की कीमतों में फिर तेजी, अक्षय तृतीया से पहले बढ़ी मांग
नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।
गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में 15 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंक (0.14%) बढ़कर 24,197 पर आ गया। कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
अन्य पढ़े: