आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स लगभग 1000 अंक गिरकर 76,664 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे इंडेक्स नीचे आ गया।
निफ्टी भी फिसला
- सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई।
- निफ्टी 275 अंक गिरकर 23,898 पर बंद हुआ।
- बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली, खासकर बड़े सेक्टर्स में।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को (Sensex) सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
अन्य पढ़े: SIR- एसआईआर के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान वृद्धि
दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।
नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 6% से ज्यादा टूटा
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद इंफोसिस के शेयर में आज 6.92% से ज्यादा की गिरावट रही। ये 1,155 रुपए पर बंद हुआ। ये शेयर का 5 साल का निचला स्तर है। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू करीब 13.38% बढ़ा है।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।
एक दिन पहले सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ था
सेंसेक्स 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। कल के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।
अन्य पढ़े: