Latest News : सेंसेक्स में 350 अंकों की गिरावट

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP
  • बेंचमार्क सेंसेक्स 350 अंक फिसलकर 84,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • निवेशकों में सतर्कता बढ़ने से शुरुआती घंटे में ही बिकवाली हावी रही।

निफ्टी भी 125 अंक टूटा

  • निफ्टी 50 इंडेक्स 125 अंक गिरकर कमजोर रुझान के साथ ट्रेड कर रहा है।
  • महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के पास इंडेक्स दबाव में दिखाई दे रहा है।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 3 दिसंबर को (sensex) सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 84,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 125 अंक की गिरावट है, ये 25,900 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और (FMCG) के शेयरों में गिरावट है। IT, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी है

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.07% ऊपर 4,037 पर, जापान का निक्केई 1.13% चढ़कर 49,862 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.02% नीचे 25,828 पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य पढ़ें:  LPG: एलपीजी सिलेंडर हुआ और सस्ता फिर

  • अमेरिकी बाजार: 2 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.39% चढ़कर 47,474 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.59% ऊपर 23,414 पर और S&P 500 0.25% ऊपर 6,829 पर बंद हुए।

घरेलू निवेशकों ने 2 दिसंबर को 4,646 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 2 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,642.30 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,645.94 करोड़ की खरीदारी की।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

सेंसेक्स में कितने शेयर हैं?

सेंसेक्स में 30 शेयर शामिल हैं, जिन्हें तरलता, बाज़ार पूंजीकरण और उद्योग प्रतिनिधित्व के आधार पर चुना गया है। ये शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सबसे बड़े और सबसे ज़्यादा सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।