Latest News : सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 85,138 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

मंगलवार 2 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स (sensex) 503 अंक गिरकर 85,138 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 143 अंक की गिरावट रही, ये 26,032 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स, मारूति के शेयर 3% तक चढ़कर बंद हुए। HDFC बैंक, ICICI बैंक और इंडिगो में 2% तक गिरावट रही

NSE के फार्मा इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली, वहीं मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली रही।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.90% ऊपर 3,994 पर, जापान का निक्केई 0.03% ऊपर 49,303 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.24% ऊपर 26,095 पर बंद हुआ है।
  • अमेरिकी बाजार: 1 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.90% गिरकर 47,289 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.38% और S&P 500 में 0.53% की गिरावट रही।

अन्य पढ़ें:  भारत में सस्ती होगी टेस्ला कारें जल्द

घरेलू निवेशकों ने 1 दिसंबर को 2,559 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 1 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,171.31 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,558.93 करोड़ की खरीदारी की।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल ऑलटाइम बनाकर गिरा था बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 1 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 65 अंक गिरकर 85,642 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 अंक की गिरावट रही, ये 26,176 पर बंद हुआ।

इससे पहले शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 86,159 और निफ्टी ने 26,325 का ऑलटाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट रही। आज FMCG, फार्मा और फाइनेंस शेयर्स में गिरावट रही। वहीं ऑटो और IT शेयर्स में बढ़त रही।

भारत में नंबर 1 शेयर बाजार कौन सा है?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दुनिया का 11वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह दैनिक कारोबार और इक्विटी और डेरिवेटिव ट्रेडिंग दोनों के लिए ट्रेडों की संख्या के मामले में भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।