తెలుగు | Epaper

Latest News : सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

सेंसेक्स 82,050 के स्तर पर आया

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (sensex) 300 अंकों की गिरावट के साथ 82,050 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों में वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक चिंताओं के चलते सतर्कता देखी जा रही है।

निफ्टी 80 अंक लुढ़क कर 25,200 पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी 80 अंक टूटकर 25,200 के स्तर पर आ गया। तकनीकी स्तर पर यह एक अहम सपोर्ट ज़ोन माना जा रहा है

आज यानी सोमवार, 13 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 82,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,200 पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1% तक की गिरावट है। एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल में बढ़त है।

वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1% तक की गिरावट है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में फ्लैट कारोबार है।

टाटा कैपिटल के शेयर 1% ऊपर लिस्ट

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देनी वाली कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर मार्केट में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपए तय किया था, NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 रुपए ऊपर 330 रुपए पर हुई। टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन हुआ था, जो कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ।

अन्य पढ़ें:  इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी

ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.01% गिरकर 48,088 पर और कोरिया का कोस्पी 1.26% नीचे 3,564 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14% नीचे 25,463 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30% गिरावट के साथ 3,846 पर कारोबार कर रहा है।
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.90% गिरकर 45,480 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 3.56% और S&P 500 में 2.71% की गिरावट रही।

निफ्टी क्यों गिर रहा है?

कमजोर वैश्विक रुझानों और कुछ घरेलू क्षेत्रों में दबाव के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में स्थिरता रही, लेकिन रियल एस्टेट और बैंकिंग शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे खींच लिया। शुरुआती बढ़त फीकी पड़ गई क्योंकि मिश्रित आय रिपोर्ट और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों व नीतिगत अपडेट से पहले सतर्कता ने निवेशकों को झिझकाया।

2000 में सेंसेक्स कितना था?

6000, 11 फ़रवरी 2000 – 11 फ़रवरी 2000 को, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज़ी ने सेंसेक्स को 6,000 के स्तर को पार करने और 6,006 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँचने में मदद की। यह रिकॉर्ड लगभग चार साल तक, 2 जनवरी 2004 तक, कायम रहा, जब सेंसेक्स 6,026.59 अंकों पर बंद हुआ।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870