Sensex : सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाज़ार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 75,500 पर

बीएसई का प्रमुख सूचकांक (Sensex) सेंसेक्स आज करीब 800 अंक गिरकर 75,500 के स्तर पर आ गया। सुबह से ही बाज़ार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली और दिनभर बिकवाली का दबाव बना रहा।

  • बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली
  • वैश्विक बाजारों का नकारात्मक असर
  • कुछ सेक्टरों में भारी बिकवाली

इन कारणों से सेंसेक्स लगातार दबाव में रहा।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को भी गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक (1.05%) की गिरावट के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी 270 अंक (1.15%) की गिरावट है, ये 23,370 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी दिख रही है

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार अपडेट

  • साउथ कोरिया: कोस्पी इंडेक्स 1.66% (92 अंक) की गिरकर 5,490 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 5,583.25)
  • जापान: निक्केई इंडेक्स 1.04% (568 अंक) गिरकर 53,884 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 54,452.96)
  • हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग इंडेक्स 0.48% (123 अंक) की गिरावट के साथ 25,593 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 25,716.76)
  • चीन: शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22% (8.97अंक) नीचे 4,120 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 4,129.10)

ये भी पढ़ें: Gold price today : भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

अमेरिकी बाजार में 12 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 739 अंक (1.56%) गिरकर 46,677 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.78% गिरकर 22,311 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 103 अंक (1.52%) गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था।

कल सेंसेक्स 829 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में में यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही थी। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक की गिरावट रही।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।