Stock Market : सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

80,300 के स्तर पर कारोबार

Stock Market : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (sensex) आज 300 अंकों की गिरावट के साथ 80,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों में बिकवाली का रुझान देखा गया, जिससे बाजार में दबाव आया

निफ्टी भी 100 अंक टूटा- 24,450 के आसपास कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 24,450 के स्तर पर देखा गया। यह गिरावट विभिन्न सेक्टर्स में कमजोरी के कारण हुई है।

7 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे 80,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

आज से ओपन हो रहे 2 IPO JSW सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड का IPO आज से ओपन होंगे। JSW सीमेंट इस IPO 3,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। JSW सीमेंट IPO का प्राइस बैंड 139 से 147 रुपए है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड इस IPO 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 260 से 275 रुपए है।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.78% ऊपर 41,110 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% चढ़कर 3,212 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.35% ऊपर 25,022 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% चढ़कर 3,638 पर कारोबार कर रहा है।
  • 6 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.18% चढ़कर 44,193 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.21% ऊपर 21,169 पर और S&P 500 0.75% ऊपर 6,345 पर बंद हुआ।

सन 2000 में सेंसेक्स कितना था?

6000, 11 फ़रवरी 2000 – 11 फ़रवरी 2000 को, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज़ी ने सेंसेक्स को 6,000 के स्तर को पार करने और 6,006 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँचने में मदद की। यह रिकॉर्ड लगभग चार साल तक, 2 जनवरी 2004 तक, कायम रहा, जब सेंसेक्स 6,026.59 अंकों पर बंद हुआ।

2004 में सेंसेक्स कितना था?

मई 2004 में सेंसेक्स का मासिक औसत स्तर 5204.65 था, जो जून 2004 में 4823.87 के निम्नतम स्तर पर आ गया। हालाँकि, अगस्त 2004 में यह 5144.17 (6.64% की वृद्धि) पर पहुँच गया। 24 मई को, जब नई सरकार सत्ता में आई, सेंसेक्स 5123.23 पर था और 8 जुलाई को, जब बजट की घोषणा हुई, यह 4843.84 पर था।

अन्य पढ़ें: Stock Market : बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 166 अंक टूटा

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।