Sensex-News : सेंसेक्स 516 अंक टूटकर 77,328 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 516 अंक लुढ़ककर 77,328 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 24,200 के नीचे फिसल गया। बाजार में कमजोरी की मुख्य वजह वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये में कमजोरी रही।

बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता- मध्य-पूर्व में ईरान और अमेरिका (America) के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिला। निवेशकों में डर का माहौल बना, जिससे भारतीय बाजार में बिकवाली तेज हुई।

सेंसेक्स आज 8 मई को 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ। (Nifty) निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर आ गया । आज के कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में बिकवाली रही।

अन्य पढ़े: BRS : मलेशिया में 6 जून को तेलंगाना गठन दिवस समारोह में शामिल होंगे केटीआर

एशियाई बाजार में बिकवाली से गिरावट

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
749880.11%7498
62714-120-0.19%62714
26394-233-0.87%26394

7 मई को अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स49597-314-0.63%
नैस्डैक25806-33-0.13%
S&P 5007337-28-0.38%

विदेशी निवेशकों ने कल ₹341 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
DII44114,64531,092
FII/FPI-341-6,962-39,164

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल सेंसेक्स 114 अंक गिरकर बंद हुआ था

सेंसेक्स कल 7 मई को 114 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 77,845 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 4 अंकों (0.02%) की गिरावट रही, ये 24,327 पर आ गया। कल के कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि FMCG में बिकवाली देखी गई।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।