తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 850 अंकों की छलांग के साथ 82,750 के स्तर पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 850 अंकों की छलांग के साथ 82,750 के स्तर पर

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 850 अंकों की बढ़त के साथ 82,750 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी शानदार उछाल

250 अंकों की तेजी के साथ निवेशकों में उत्साह- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। निफ्टी 250 अंक चढ़कर अहम स्तरों के करीब पहुंच गया, जिससे बाजार की चौड़ाई मजबूत हुई।

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी (Thursday) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 82,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की तेजी है, ये 25,400 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों (sensex) में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। जोमैटो, एशियन पेंट्स और SBI के शेयरों में 4% तक की तेजी देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद आज ग्लोबल संकेतों से बाजार में रिकवरी दिखी है

शेयर बाजार में तेजी के बड़े कारण

  • पॉजिटिव ग्लोबल संकेत: ग्लोबल शेयर बाजारों में रिकवरी और तेजी देखी गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।
  • ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर नरम नीति: ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को लेकर कई देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली। उन्होंने NATO के साथ ग्रीनलैंड के भविष्य पर एक समझौते की रूपरेखा पर पहुंचने की बात कही और 1 फरवरी से प्रस्तावित टैरिफ नहीं लगाने का ऐलान किया। जिससे बाजार की चिंताएं कम हुईं।
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर ट्रम्प का बयान: ट्रम्प ने कहा है कि भारत के साथ एक अच्छी डील करेंगे। उनके इस बयान से निवेशकों में पॉजिटिव भावना बढ़ी है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.87% बढ़कर 5,001 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.77% चढ़कर 53,706 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.15% गिरकर 26,545 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15% गिरकर 4,110.86 पर कारोबार कर रहा है।
  • 21 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.21% चढ़कर 49,077.23 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 1.18% और S&P 500 में 1.16% की तेजी रही थी।

अन्य पढ़े: Sensex : सेंसेक्स 270 अंक लुढ़ककर 81,909 पर बंद

21 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹1,787 करोड़ के शेयर्स बेचे

21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल सेंसेक्स 270 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870