Gold price today : सोने का झटका! दिल्ली में 24 कैरेट ₹1.56 लाख पार

Read Time:  1 min
Gold price today
Gold price today
FONT SIZE
GET APP

Gold price today : देश में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। 22 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,56,760 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,43,710 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,56,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक तेज हुई है। स्पॉट गोल्ड का भाव बढ़कर 4,888.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। विश्लेषकों के अनुसार, ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच बढ़ते तनाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंताओं के चलते निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में उछाल आया है।

अन्य पढ़े: Gold price 21/01/26 : 3 दिनों में सोना ₹6000 महंगा! आगे और बढ़ेगा?

चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। 22 जनवरी की सुबह (Gold price today) देश में चांदी का भाव ₹3,30,100 प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 94.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। घरेलू और वैश्विक दोनों कारक सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (₹ / 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली1,43,7101,56,760
मुंबई1,43,5601,56,610
अहमदाबाद1,43,6101,56,660
चेन्नई1,43,5601,56,610
कोलकाता1,43,5601,56,610
हैदराबाद1,43,5601,56,610
जयपुर1,43,7101,56,760
भोपाल1,43,6101,56,660
लखनऊ1,43,7101,56,760
चंडीगढ़1,43,7101,56,760

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।