भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 503 अंकों की गिरावट के साथ 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार दबाव में रहा और ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
निफ्टी भी फिसला, 133 अंकों की गिरावट
25,400 के अहम स्तर के नीचे बंद- वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 133 अंक गिरकर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और चुनिंदा सेक्टर्स में बिकवाली के चलते (Nifty) निफ्टी पर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी ने ऊपरी स्तरों से फिसलते हुए दिन का निचला स्तर छुआ।
शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी (गुरुवार) को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ।
मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली। जोमैटो, भारती एयरटेल और BEL के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली है।
शेयर बाजार में गिरावट के बड़े कारण
- मेटल शेयरों में बिकवाली: मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा टूटा, इंडेक्स करीब 1.5% गिरा। ग्लोबल मेटल की कीमतें घटीं, क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ। जिससे दूसरी करेंसी वालों के लिए मेटल महंगा पड़ रहा है। पिछले तीन सेशन में मेटल के शेयर 6% चढ़े थे। अब प्रॉफिट बुकिंग भी हुई है।
- प्रॉफिट बुकिंग: पिछले तीन दिनों की तेजी के बाद निवेशक मुनाफा वसूल रहे हैं। ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे, सिर्फ PSU बैंक सेक्टर थोड़ा संभले है।
- ग्लोबल मार्केट में कमजोरी: एशियाई बाजारों में भारी गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3% से ज्यादा टूटा, निक्केई, शंघाई और हैंगसेंग भी गिरकर बंद हुए। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरकर बंद हुए थे, नैस्डैक 1.51% गिरा था। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी कमजोर रहा था।
- FII की खरीदारी लगभग ठप: विदेशी निवेशक (FII) ने कल महज 30 करोड़ रुपए की मामूली खरीदारी की, जबकि एक दिन पहले 5,000 करोड़ से ज्यादा के शेयर्स खरीदे थे।
- RBI की MPC मीटिंग: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही है, शुक्रवार को फैसला आएगा। ज्यादातर को उम्मीद है कि ब्याज दरें नहीं बदलेंगी, लेकिन अनिश्चितता से बाजार सतर्क है।
- वोलेटिलिटी बढ़ी: भारत का वोलेटिलिटी इंडेक्स यानी VIX 12.28 पर पहुंच गया है, यानी निवेशकों में डर बढ़ा है। इससे बाजार में तेज उतार-चढ़ाव हो रहा है।
- एक्सपायरी डे का असर: आज सेंसेक्स डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी थी, ऐसे दिन पोजीशन रोलओवर और अनवाइंडिंग से बाजार में तेज मूवमेंट रहता है।
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.88% गिरकर 53,818 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.86% नीचे 5,163 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.14% चढ़कर 26,885 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.64% गिरकर 4,075 पर बंद हुआ है।
- 4 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.53% ऊपर 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.51% और S&P 500 0.51% गिरकर बंद हुआ।
अन्य पढ़े: National- नरवणे की अप्रकाशित किताब से संसद में सियासी घमासान
विदेशी निवेशकों ने 4 फरवरी को ₹30 करोड़ के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 4 फरवरी को ₹30 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹250 करोड़ की खरीदारी की थी।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल बाजार में बढ़त रही
कल 4 फरवरी को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ।
ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए।
अन्य पढ़े: