Sensex News : सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

83,300 के स्तर पर फिसलकर कारोबार

बीएसई सेंसेक्स 300 (Sensex) अंकों से ज्यादा टूटकर करीब 83,300 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। भारी भरकम शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा।

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक नीचे 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है। यह 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है

आज के कारोबार में रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों (Auto stocks) में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 1.43% नीचे ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।

ये भी पढ़ें: Sensex : सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 84,000 के स्तर पर फिसला

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.03% ऊपर 4,633 पर कारोबार कर रहा है, जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% ऊपर 26,410 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.75% चढ़कर 4,151 पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 49,504 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.81% चढ़ा। S&P 500 में 0.65% की तेजी रही।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का दूसरा दिन

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा।

सेंसेक्स कितने अंक पर बंद हुआ?

दोनों सूचकांकों ने दिन की शुरुआत घाटे के साथ की और सत्र के दौरान दबाव में रहे। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84 हजार 181 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 264 अंक गिरकर 25 हजार आठ सौ 77 पर आ गया।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।