తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 943 अंकों की छलांग के साथ नई ऊंचाई पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 943 अंकों की छलांग के साथ नई ऊंचाई पर

केंद्रीय बजट पेश होने के एक दिन बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

निफ्टी में भी मजबूती, 262 अंकों की बढ़त

बाजार की चौतरफा खरीदारी- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (Nift) निफ्टी 50 भी 262 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बजट में विकासोन्मुखी नीतियों और सेक्टोरल सपोर्ट के संकेतों से बाजार को मजबूती मिली।

बजट के एक दिन बाद आज यानी 2 फरवरी (सोमवार) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 262 अंक की तेजी रही। ये 25,088 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के ऑटो, (FMCG) मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 2% तक की तेजी देखने को मिली। वहीं IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

बजट के बाद बाजार में तेजी के प्रमुख कारण

  • वैल्यू बाइंग से रिकवरी: पिछले सेशन (1 फरवरी) में बजट डे पर इंडेक्स ने बड़ी गिरावट दर्ज की थी। निवेशकों ने इस करेक्शन के बाद वैल्यू बाइंग की, यानी सस्ते भाव पर अच्छे शेयर खरीदे। इसी से बाजार दिन के निचले स्तर से काफी ऊपर आया और बंद हुआ।
  • क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट: ब्रेंट क्रूड 4.14% गिरकर 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रूड सस्ता होने से इन्फ्लेशन का दबाव कम होता है और भारत का ट्रेड बैलेंस बेहतर होता है। इससे इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिला।
  • बजट के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ वाले ऐलान: यूनियन बजट 2026-27 में कुल 53.5 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया। मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट, ग्लोबल डेटा सेंटर्स के लिए लॉन्ग-टर्म टैक्स इंसेंटिव और एग्रीकल्चर, टूरिज्म को सपोर्ट देने वाले फैसले आए। फिस्कल कंसॉलिडेशन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेंडिंग जारी रखने का संकेत मिला, जिससे निवेशक सेंटिमेंट बेहतर हुआ।
  • रुपया मजबूत हुआ: रुपया 37 पैसे चढ़कर 91.56 पर पहुंच गया। क्रूड कीमतों में गिरावट से रुपया को सपोर्ट मिला। फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि बजट ने आश्वासन दिया, राहत नहीं। हालांकि अगले फाइनेंशियल ईयर में सरकार 17.2 लाख करोड़ उधार लेने वाली है और फिस्कल डेफिसिट 4.3% रहने का अनुमान है, जो कुछ प्रेशर डाल सकता है।

अन्य पढ़े: Budget 2026 : सरकार ने टैक्स में किए बड़े बदलाव

कल बजट के दिन बाजार में गिरावट रही थी

कल 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद बाजार में तेज गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1546 अंक यानी करीब 2% गिरकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 495 अंक टूटा, ये 24,825 के स्तर पर बंद हुआ था।

सरकार ने फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT को बढ़ाकर 0.15% किया है। इस कारण बाजार में तेज गिरावट रही थी।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870